Crime News: स्टेज शो आर्टिस्ट और एयरहोस्टेस से ड्रग माफिया बनी मानसी… MP पुलिस भी कर चुकी है गिरफ्तार

10 वीं तक की पढ़ाई... हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में स्टेज शो आर्टिस्ट और मलेशियन एयरलाइंस कंपनी में एयरहोस्टेस रह चुकी मानसी अब्दुल सैयद (Mansi Abdul Saiyed) (41) उर्फ मानसी चंद्रकांत शीरसाठ (Mansi Chandrakant Shirsat) को अब गुजरात की सूरत पुलिस ने करीब 30 लाख रुपए की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है.

Crime News: 10 वीं तक की पढ़ाई… हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में स्टेज शो आर्टिस्ट और मलेशियन एयरलाइंस कंपनी में एयरहोस्टेस रह चुकी मानसी अब्दुल सैयद (Mansi Abdul Saiyed) (41) उर्फ मानसी चंद्रकांत शीरसाठ (Mansi Chandrakant Shirsat) को अब गुजरात की सूरत पुलिस ने करीब 30 लाख रुपए की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. मानसी के पिता एयर इंडिया में सीनियर टेक्नीशियन के रूप में सेवाएं दे चुके है, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि वो ड्रग्स सप्लाई में लिप्त हो गई… पढ़े पूरी खबर विस्तार से

मानसी वर्ष 2015 से एमडी का सेवन करती है और नशे की आदी है. वह कक्षा 10 तक पढ़ी है और क्लासिकल डांस जानती है. अतीत में हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में स्टेज शो आर्टिस्ट के रूप में काम कर चुकी मानसी मलेशियन एयरलाइंस में एयरहोस्टेस भी रह चुकी है. नौकरी के दौरान उसने दुबई, सिंगापुर और बहरीन समेत कई देशों की यात्रा की थी. मानसी के पिता एयर इंडिया में सीनियर टेक्नीशियन थे. वह वर्ष 2016 तक मुंबई की एयर इंडिया कॉलोनी में रही. उसका मूल नाम मानसी चंद्रकांत शीरसाठ था, शादी के बाद वह मानसी अब्दुल सैयद बनी.

सूरत पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरत की क्राइम ब्रांच और ग्रामीण एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई कर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अंतरराज्यीय ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. पलसाणा तालुका के एना गांव टोल नाके के पास पुलिस ने अर्टिगा कार से 977.61 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) के साथ मुंबई निवासी मानसी अब्दुल सैयद (41) और सोहेल सुलेमान शेख (20) को गिरफ्तार किया है. बरामद एमडी की कीमत 29.32 लाख रुपए है. नकदी, मोबाइल और अन्य सामान सहित कुल 29.87 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है.

पुलिस के अनुसार, ‘नो ड्रग्स इन सूरत सिटी’ अभियान के तहत क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि सिल्वर रंग की अर्टिगा कार में अहमदाबाद-वडोदरा की ओर से ड्रग्स की बड़ी खेप मुंबई ले जाई जा रही है. इसके बाद एना टोल नाके के पास नाकाबंदी कर कार रोकी गई. कार्रवाई के दौरान एक्सप्रेसवे पर करीब 12 मिनट तक ट्रैफिक जाम भी रहा. दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने 5 दिन की रिमांड ली है.

मामला ग्रामीण पुलिस में दर्ज हुआ है, जबकि जांच क्राइम ब्रांच कर रही है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मुंबई के सांताक्रूज ईस्ट के रहने वाले हैं और किराये की कार से मुंबई से निकले थे. वडोदरा रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात महिला से एमडी की खेप हासिल की थी. इसे मुंबई ले जाकर 5 से 10 ग्राम की छोटी पुड़ियों में बांटकर अलग-अलग ड्रग पेडलरों को बेचने की योजना थी.

इंदौर में डायपर के अंदर ड्रग्स के साथ पकड़ चुकी है

सूरत पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियां मानसी इंदौर में बच्चों के डायपर में छिपाकर एमडी ड्रग्स बेचते हुए पकड़ाई थी पुलिस के मुताबिक, मानसी वर्ष 2021 में इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा 100 ग्राम एमडी के साथ पकड़ी गई थी. वह बच्चों के डायपर में ड्रग्स ड्रग्स छिपाकर 31 दिसंबर की पार्टियों में सप्लाई करती थी. इस मामले में करीब 4 साल जेल काटने के बाद वह दोबारा ड्रग तस्करी में सक्रिय हो गई. पुलिस का कहना है कि मुंबई में उसका बड़ा पेडलर नेटवर्क है और इस बार लाई गई खेप को छोटी पुड़ियों में बांटकर बेचने की तैयारी थी.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः व‍िदेश भेजे हजारों करोड़ रपये!जयपुर से हैदराबाद तक FIR, फॉरेन रेमिटेंस केस में अब तक क्‍या-क्‍या मिला?

ज़रूर पढ़ें