Vistaar NEWS

MLC Election Results 2026 Live: गोरखपुर में हंगामा, बांकीपुर में बवाल, एमएलसी चुनाव की काउंटिंग में जानें क्या है हाल

MLC Election Results 2026 Live

4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू

Counting Underway In 4 States Live: देश के 4 राज्यों की 28 सीटों के लिए हुए एमएलसी चुनाव के आज परिणाम जारी हो रहे हैं. सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती जारी है. जिस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. यूपी की 11, बिहार की 8, कर्नाटक की 4 और महाराष्ट्र की 5 सीटों पर चुनाव हुआ है. बिहार एमएलसी चुनाव में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मुकाबला काफी रोचक हो है. क्योंकि यह चुनाव जेडीयू के नीरज कुमार और मोकामा विधायक अनंत सिंह के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है.

पटना सीट पर नीरज कुमार के खिलाफ बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने मोर्चा खोल दिया था. एक ओर नीरज कुमार अपनी सीट बचाने की कोशिश में हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अनंत सिंह अपनी प्रतिष्ठा की लड़ाई मान रहे हैं. हालांकि, इस दौरान जेडीयू ने अनंत सिंह को अपनी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स…

सुधीर सिंह

गोरखपुर और पटना में मतगणना के दौरान बवाल

सुधीर सिंह

पटना MLC जन सुराज की उम्मीदवार, दिव्या ज्योति ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि हम बहुत बड़े अंतर से जीतेंगे, क्योंकि शिक्षकों को दिव्या ज्योति, प्रशांत किशोर और जन सुराज पर पूरा भरोसा है.

सुधीर सिंह

उत्तर प्रदेश MLC चुनाव की मतगणना पर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत का पूरा भरोसा है.”

सुधीर सिंह

एमएलसी चुनाव में वोटों की गिनती के बीच अनंत सिंह के घर बंटने लगे गुलाब जामुन. समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

सुधीर सिंह

लखनऊ में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है.

Exit mobile version