MLC Election Results Live: गोरखपुर में हंगामा, बांकीपुर में बवाल, एमएलसी चुनाव की काउंटिंग में जानें क्या है हाल
4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू
Counting Underway In 4 States Live: देश के 4 राज्यों की 28 सीटों के लिए हुए एमएलसी चुनाव के आज परिणाम जारी हो रहे हैं. सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती जारी है. जिस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. यूपी की 11, बिहार की 8, कर्नाटक की 4 और महाराष्ट्र की 5 सीटों पर चुनाव हुआ है. बिहार एमएलसी चुनाव में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मुकाबला काफी रोचक हो है. क्योंकि यह चुनाव जेडीयू के नीरज कुमार और मोकामा विधायक अनंत सिंह के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है.
पटना सीट पर नीरज कुमार के खिलाफ बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने मोर्चा खोल दिया था. एक ओर नीरज कुमार अपनी सीट बचाने की कोशिश में हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अनंत सिंह अपनी प्रतिष्ठा की लड़ाई मान रहे हैं. हालांकि, इस दौरान जेडीयू ने अनंत सिंह को अपनी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स…