‘पिछली बार से टफ था पेपर…’, नीट री-एग्जाम संपन्न, छात्रों ने बताया-कलावा-इयररिंग्स उतरवाए, हिजाब पर भी विवाद
Neet Re-Exam 2026: देशभर में आज NEET Re-Exam संपन्न हो गया है. देश के 22.79 लाख से ज्यादा छात्रों ने आज NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा दी. 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 5,440 केंद्र बनाए गए. पूरा एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे के बीच तक आयोजित किया गया. कई जगहों पर समय से न पहुंचने के कारण बच्चों को पेपर देने नहीं मिला.यही वजह है उनका एग्जाम सेंटर के बाहर रोने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
एनटीए की तय गाइडलाइन के अनुसार छात्रों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक ही एग्जाम सेंटरों में एंट्री दी गई. कई जगहों पर एक दो मिनट लेट पहुंचने पर भी छात्रों को पेपर देने नहीं मिला.
राजस्थान के अजमेर में हिजाब पहन कर आई एक छात्रा को एंट्री देने से पहले मना किया गया। काफी बहस के बाद उसे अंदर भेजा गया. इसको लेकर एनटीए की तरफ से भी सफाई दी गई कि बुर्के पर किसी तरह की रोक नहीं है.
पेपर देने के क्या बोले छात्र
तमिलनाडु के रहने वाले एक उम्मीदवार ने बताया कि मैंने अच्छा किया है लेकिन आगे देखते हैं. उन्होंने आगे बताया कि पहले के मुकाबले इस बार का पेपर टफ था. उसने साफ कहा कि पहले जो पेपर आया था वह आसान था.
री-नीट परीक्षा देने के बाद सेंटर से बाहर निकली छात्रा ने बताया पेपर बहुत अच्छा था. मेरी तैयारी बहुत अच्छी थी, बस फिजिक्स थोड़ी मुश्किल थी. बाकी सब मिलाकर पेपर अच्छा था. कुल मिलाकर, यह एक अच्छा अनुभव रहा.
ओखला ऑफिस में शिक्षा मंत्री ने खुद मोर्चा संभाला
नीट एग्जाम लीक होने के मामले में शुरुआत से ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर सवाल खड़े होते रहे हैं. इसके साथ ही उनके इस्तीफे की मांग को लेकर अभी भी जंतर मंतर पर प्रदर्शन हो रहा है. यही वजह है कि पूरे पेपर की मॉनिटरिंग वो ही कर रहे थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार दोपहर 1.15 बजे कोलकाता से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे. लेकिन, तुरंत अपने आवास के लिए रवाना होने की बजाय 45 मिनट एयरपोर्ट पर ही रुके रहे. इसके पीछे की वजह काफिले के कारण बच्चों को परेशानी हो सकती थी. यही वजह है कि पीएम ने खुद रुकने का फैसला लिया.
ये भी पढ़ें:‘सरकार बच्चों को आत्महत्या के लिए प्रेरित कर रही है’, NEET छात्रा अवंतिका की मौत पर उमंग सिंघार ने बोला हमला