तुकाराम मुंढे का फैन हुआ NYT, अखबार के पहले पेज पर छापी फोटो, ऑफिसर को बताया ‘रॉकस्टार’
आईएएस तुकाराम मुंढे
Tukaram Mundhe: अपने काम और एक्शन को लेकर मशहूर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कमिश्नर तुकाराम मुंढे अब भारत के साथ-साथ विदेश में भी चर्चा के विषय बन गए हैं. अमेरिका के प्रसिद्ध अखबार ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने उन्हें अपने फ्रंट पेज पर जगह दी है. इस खबर में न्यूजपेपर ने उन्हें ‘फूड सेफ्टी सेलिब्रिटी’ बताया. लिखा कि उनके छापेमार कार्रवाई ने मुंढे को आम लोगों के बीच पॉपुलर बना दिया गया है. इसके साथ ही होटल, रेस्टॉरेंट और दूसरे स्थान पर खाने की साफ-सफाई को मुख्य मुद्दा बनाया.
NYT ने क्या लिखा?
‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने अपने मेन पेज पर IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे की तस्वीर के साथ रिपोर्ट छापी. इसकी हेडलाइन, ‘भारत में एक फूड इंस्पेक्टर रॉकस्टार’ दी. इसके साथ ही सबहेड में लिखा कि डाइनर्स उनकी पूजा करते हैं और रेस्टॉरेंट मालिक उनसे डरते हैं.
Good governance is not about making headlines. It is about making a difference. Food safety is ultimately about protecting people, upholding standards and building public trust. When enforcement is fair, fearless and consistent, institutions earn credibility and citizens begin to believe that the system works. The New York Times captures one such story from Maharashtra. #TukaramMundhe #GoodGovernance #PublicTrust #FoodSafety #PublicService #NYTimes
— Tukaram Mundhe (@Tukaram_IndIAS) October 5, 2026
मुंढे का रिएक्शन आया सामने
अखबार की रिपोर्ट पर अधिकारी मुंढे का रिएक्शन सामने आया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने लिखा कि अच्छा शासन हेडलाइन बनाने के बारे में नहीं है. यह बदलाव लाने के बारे में है. खाद्य सुरक्षा का असल मकसद लोगों की सुरक्षा करना और मानकों को बनाए रखना और जनता का भरोसा जीतना है.
पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि जब नियम लागू करना निष्पक्ष, निडर और एक जैसा होता है, तो संस्थाओं की विश्वसनीयता बढ़ती है और नागरिकों को यकीन होने लगता है कि सिस्टम काम करता है. ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ महाराष्ट्र की ऐसी ही एक कहानी पेश करता है.
ये भी पढ़ें: ‘तभी लौटूंगा जब राष्ट्रपति बुलाएंगे…’, बिहार के ‘लाल’ का सच हुआ सपना, US की जॉब ठुकराकर लौटा था भारत
‘IAS सिंघम’ भी कहा जाता है
अपने तेजतर्रार रवैये की वजह से IAS तुकाराम मुंढे को ‘IAS सिंघम’ कहा जाता है. इसी साल उन्होंने महाराष्ट्र राज्य के FDA कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाली थी. उन्होंने शॉप्स, रेस्त्रां, होटल, क्विक कॉमर्स डार्क स्टोर्स समेत कई स्थानों पर छापेमारी की. विसंगतियां होने पर उन्हें सील किया गया. इसमें कई ब्रांड्स शामिल रहे. उनकी कार्रवाई देशभर में चर्चा का विषय बनी रही.