‘तो राजनीति नहीं छोड़ रहे नितिन गडकरी…’, अटकलों पर सामने आई सफाई, क्या कहा?
नितिन गडकरी
Nitin Gadkari Retirement Clarification: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान बाद माना जा रहा था कि उन्होंने रिटायर होने का मन बना लिया है. नागपुर के कार्यक्रम में बात कही थी कि पिछले 30 सालों से राजनीति में हूं. अब पहले जैसा काम नहीं हो पाता है. नए लोगों को मौका मिलना चाहिए. उनके इस बयान के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया, यही वजह है कि उनकी टीम को पूरे मामले पर सफाई देनी पड़ी है.
नितिन गडकरी के कार्यालय की ओर से स्पष्टीकरण आया है और बताया गया है कि उनका यह बयान लक्ष्मणराव मानकर ट्रस्ट के संबंध में था. टीम की तरफ से दिए गए बयान में साफ कहा कि उस बयान का राजनीति से कोई भी मतलब नहीं है,
सफाई में क्या कहा गया?
गडकरी उस समय मंच पर लक्ष्मणराव ट्रस्ट के बारे में बता रहे थे. बात भी वहीं के लिए ही थी. आगे कहा कि वह संगठन जिसकी उन्होंने स्थापना की थी. यह ट्रस्ट आदिवासी क्षेत्रों में एकल विद्यालय चलाता है. यह बयान उन्होंने इसके संदर्भ में ही दिया था. उन्होंने कहा था कि वह अब उतना काम नहीं कर सकते, जितना पहले किया करते थे और अब युवा पीढ़ी को इस बड़ी जिम्मेदारी को निभाने के अवसर दिए जाने चाहिए.’
पहले क्या दिया था गडकरी ने बयान?
सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया, जिसके बाद अटकलें लगाई जाने लगी. उसमें उन्होंने कहा था कि वह पिछले 3 दशकों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और अब वह पहले जैसी सक्रियता नहीं दिखा पा रहे हैं. उन्होंने यहां यह भी कहा कि पुरानी पीढ़ी का मुख्य काम अब नई पीढ़ी का मार्गदर्शन होना चाहिए.
खास बात यह है कि आने वाले कुछ समय में मोदी कैबिनेट में बदलाव हो सकता है. कुछ नए चेहरों को जगह तो कई पुराने लोगों का पत्ता कट सकता है. यही वजह है कि इस बयान को मोदी मंत्रिमंडल से जोड़कर देखा जा रहा था.
ये भी पढ़ें:रिटायर हो रहे नितिन गडकरी? बयान से बढ़ी हलचल, बोले- नए लोग आगे आएं, पुराने…