Vistaar NEWS

‘NEET छात्रों की राह में ना आए कोई रुकावट…’, 45 मिनट तक टला पीएम मोदी के काफिले का मूवमेंट

पीएम मोदी का काफ‍िला

पीएम मोदी का काफ‍िला

PM Modi: NEET-UG परीक्षा के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा कदम उठाया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है.दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका काफिला करीब 45 मिनट तक रुका रहा ताकि परीक्षा देने जा रहे छात्रों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. वीआईपी मूवमेंट के कारण सड़कों पर लगने वाले संभावित ट्रैफिक प्रतिबंधों को देखते हुए यह फैसला लिया गया था.

देशभर में आयोजित NEET परीक्षा में लाखों छात्र शामिल हुए. परीक्षा के दिन कई शहरों में सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई थी. इसी को देखते हुए फैसला लिया गया.

ऐसे में यह सुनिश्चित करने की कोशिश की गई कि किसी भी अभ्यर्थी की परीक्षा केवल इसलिए प्रभावित न हो क्योंकि रास्ते में ट्रैफिक या सुरक्षा संबंधी बाधा आ गई. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री के काफिले की आवाजाही को कुछ समय के लिए रोका गया.

पीएम ने दिए थे अध‍िकार‍ियों को आदेश

प्रधानमंत्री दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे, लेकिन अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि परीक्षा केंद्रों की ओर जा रहे छात्रों के आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए. इसके बाद काफिले की रवानगी निर्धारित समय से देर से हुई. इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी.

क्यों खास है नीट एग्जाम

NEET परीक्षा हाल के सालों में देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं में से एक बन चुकी है. मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का सपना देखने वाले लाखों छात्र इसके लिए लंबे समय तक तैयार करते हैं. ऐसे में परीक्षा के दिन कुछ मिनटों की देरी भी कई अभ्यर्थियों के लिए बड़ी चिंता का कारण बन सकती है.

क्या है पीएम मोदी की इस पहल का मैसेज

सरकार की ओर से लगातार यह संदेश दिया जा रहा है कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी. दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के काफिले को कुछ समय तक रोकने की घटना को भी इसी सोच से जोड़कर देखा जा रहा है. इससे यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया कि परीक्षा देने जा रहे किसी भी छात्र को वीआईपी मूवमेंट की वजह से असुविधा न हो और वह समय पर अपने केंद्र तक पहुंच सके.

ये भी पढ़ें:NEET पेपर लीक पर जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का आंदोलन जारी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

Exit mobile version