विदेश में लग्जरी लाइफ का सपना पड़ा भारी, अब 8.4 करोड़ के कर्ज में डूबा इंड‍ियन कपल

NRI couple American Dream: अमेरिका में बेहतर जिंदगी का सपना देखने वाला भारतीय दंपती धीरे-धीरे 8.4 करोड़ रुपये के कर्ज में डूब गया. अब दोनों ने खर्चों पर लगाम लगाकर 1200 दिनों में पूरी देनदारी खत्म करने का लक्ष्य बनाया है.
कपल ने जोड़ा हिसाब-किताब

कपल ने जोड़ा हिसाब-किताब

NRI couple American Dream: देश की ज्‍यादातर लोगों का मानना है कि एक समय के बाद वह व‍िदेश जाकर नौकरी करेंगे. ताकि बेहतर इनकम के साथ-साथ लाइफ स्‍टाइल भी बदलेगा. लेक‍िन कभी-कभी इस तरह के ख्‍वाब लोगों को भारी पड़ जाते हैं.ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जिसमें एक कपल ने अमेरिका में रहने के दौरान ल‍िए गए कर्जे का हिसाब लगाया. जिसके बाद उनकी नींद उड़ गई.

अमेरिका में बेहतर जिंदगी, बड़ा घर, लग्जरी कार और आर्थिक सुरक्षा का सपना देखने वाला एक भारतीय दंपती अचानक तब सुर्खियों में आ गया, जब उसने खुलासा किया कि वह करीब 8.4 करोड़ रुपये के कर्ज के बोझ तले दब चुका है.

कैसे कर्ज तले दबे कपल

दंपती ने बताया कि जब वे 22 साल की उम्र में अमेरिका पहुंचे थे, तब उनके मन में भी वही सपने थे जो ज्यादातर प्रवासियों के होते हैं. अच्छी नौकरी मिली तो उन्होंने घर खरीद ल‍िया. फिर बड़ा और बेहतर घर लेने का फैसला किया. इसके बाद निवेश के लिए दूसरी प्रॉपर्टी ली गई. घर को एडवांस बनाने के लिए महंगा किचन रिनोवेशन कराया गया और जीवनशैली भी लगातार अपग्रेड होती चली गई. उस समय ये सभी फैसले सामान्य और समझदारी भरे लग रहे थे.

हिसाब लगाया तो उड़ गए होश

सालों बाद जब उन्होंने अपने सभी लोन और देनदारियों का हिसाब जोड़ा तो तस्वीर चौंकाने वाली थी. उनके ऊपर लगभग 8.4 करोड़ रुपये का कर्ज जमा हो चुका था. इसमें मुख्य घर का मॉर्गेज, इनवेस्‍ट वाली प्रॉपर्टी का लोन, किचन रिनोवेशन का कर्ज और क्रेडिट कार्ड की बकाया रकम शामिल थी.

दंपती का कहना है कि उन्होंने कभी एक साथ इतना बड़ा कर्ज लेने की योजना नहीं बनाई थी, बल्कि यह धीरे-धीरे रोजमर्रा के फैसलों के जरिए बढ़ता गया.

अब ल‍िया हालात सुधारने का फैसला

अब दोनों ने अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने का फैसला किया है. उन्होंने खर्चों में कटौती शुरू कर दी है और अगले 1200 दिनों में पूरा कर्ज चुकाने का लक्ष्य रखा है. उनकी कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर रही है कि विदेश की चमक-दमक के पीछे कई बार भारी आर्थिक दबाव भी छिपा होता है.

ये भी पढ़ें: सोनम की तरह ही स‍िया ने किया कांड! शादी से पहले प्रेमी के साथ मिलकर पति को 350 फीट गहरी खाई में ढकेल कर मार डाला

ज़रूर पढ़ें