वैलेंटाइन डे पर प्यार नहीं गोलियां मिलीं, नोएडा में युवक ने प्रेमिका को गोली मारकर खुद को उड़ाया, कार में मिली लाश
नोएडा में प्रेमी युगल के शव कार में बरामद हुए.
Noida Couple Death: 14 फरवरी को मोहब्बत के दिन के तौर पर जाना जाता है. वैलेंटाइन डे पर जहां प्रेमी युगल अपने पार्टनर को तोहफे दे रहे और प्यार बरसा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ नोएडा में एक खौफनाक घटना घटी है. नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में कार में एक प्रेमी युगल का शव मिला है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को उड़ाया
पूरा मामला सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 107 का है. यहां एक कार के पास गोली की आवाज सुनाई दी. जब आसपास के रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे तो कार अंदर से लॉक थी. जिसके बाद पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर देखा तो कार के अंदर युवक और युवती के शव पडे़ थे. बताया जा रहा है कि युवक ने पहले प्रेमिका की हत्या की और फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी. मृतकों की शिनाख्त सुमित(32) और रेखा(26) के रूप में हुई है.
15 साल से दोनों के बीच चल रहा था अफेयर
सुमित दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला था और मंडल स्तर का क्रिकेटर था. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लगभग 15 सालों से अफेयर चल रहा था. दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. शुक्रवार को सुमित अपने घर से लापता हो गया था. सुमित के परिजनों ने शुक्रवार को सेक्टर-58 थाने में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी. वहीं रेखा भी अपने घर से लापता थी. जबकि शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे दोनों के शव कार से बरामद हुए.
यूपी – नोएडा में वेलेंटाइन डे पर लड़का–लड़की की लाश कार के अंदर मिली है। दोनों को गोली लगी हुई है। माना जा रहा है कि लड़के ने पहले लड़की को पिस्टल से गोली मारी, फिर खुदकुशी कर ली। दोनों दिल्ली के रहने वाले थे। pic.twitter.com/q6pLgtpCNQ
— Kumar Anand (@Kumaranand9125) February 14, 2026
‘प्रेमिका के लिए खरीदा था एक करोड़ का फ्लैट’
सुमित के परिजनों ने बताया कि सुमित और रेखा एक-दूसरे से प्यार करते थे. दोनों शादी भी करने वाले थे. लेकिन रेखा के घरवालों ने रेखा को भड़काया था. जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया. सुमित के चचेरे भाई ने बताया कि सुमित और रेखा स्कूल के समय से एक-दूसरे को जानते थे. सुमित ने रेखा के लिए एक फ्लैट भी खरीदा था, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है.
ये भी पढे़ं: IND vs PAK: कोलंबो में महामुकाबले का क्रेज, आसमान छू रहीं फ्लाइट-होटल की कीमतें, एड रेट्स में भी भारी उछाल