‘मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को एक करोड़ का इनाम’ CM योगी की मां पर टिप्पणी करने पर भड़के परमहंस आचार्य

परमहंस आचार्य ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है. मौलाना ने सीएम योगी की मां और गाय को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है. यह देश में मातृत्व शक्ति और गोवंश का अपमान कभी नहीं सहेगा.
Paramahamsa Acharya (File Photo)

परमहंस आचार्य(File Photo)

UP News: उत्तर प्रदेश क मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर संत समाज सड़कों पर उतर गया है. वाराणसी में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मौलाना अब्दुल्लाह सलीम का बीच सड़क पर पुतला फूंककर मौलाना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. हिंदू युवा वाहिनी ने मौलाना का सिर कलम करने वाले को 21 लाख का इनाम देने की घोषणा की है

‘मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को एक करोड़ का इनाम’

वहीं सीएम योगी की मां को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद अयोध्या के तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने गुस्सा जाहिर किया है. परमहंस आचार्य ने मौलाना पर रासुका लगाने की मांग की है. इसके साथ ही परमहंस आचार्य ने कहा कि जो भी मौलाना अब्दुल्लाह सलीम को 72 हूरों के पास भेजेगा, उसे एक करोड़ का इनाम दिया जाएगा. परमहंस ने आगे कहा कि मातृत्व शक्ति और गोवंश के खिलाफ इस तरह की भाषा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है.

‘गाय भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक’

परमहंस आचार्य ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है. मौलाना ने सीएम योगी की मां और गाय को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है. यह देश में मातृत्व शक्ति और गोवंश का अपमान कभी नहीं सहेगा. परमहंस ने कहा कि मौलाना पर देशद्रोह के तहत कार्रवाई होनी चाहिए. राज्य और केंद्र सरकार को मामले में देशद्रोह और रासुका के तहत कार्रवाई करनी चाहिए.

वाराणसी में जुलूस निकालकर की नारेबाजी

सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणई के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने वाराणसी की सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किया. मैदागिन चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के पुतले को चप्पलों से पीटा. फिर मौलाना के पूतले में आग लगा दी. इस दौरान माहौल काफी गरमा गया.

ये भी पढ़ें: महिला दिवस पर पंजाब सरकार का मातृत्व शक्ति को बड़ा तोहफा, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे एक हजार रुपये

ज़रूर पढ़ें