Vistaar NEWS

PM मोदी ने Insta पर शेयर किया वीडियो, बोले- पेपर लीक गैंग को नहीं बख्शा जाएगा

pm modi

पीएम नरेंद्र मोदी ने शेयर किया वीडियो

Anti Paper Leak Bill: पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर गुरुवार (30 जुलाई) देर रात एक वीडियो शेयर किया. प्रधानमंत्री ने इस वीडियो में एंटी पेपर लीक बिल पर बात की. उन्होंने कहा कि दोनों सदनों से बिल पास हो गया है. ये एक महत्वपूर्ण कदम है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पेपर लीक गैंग को बख्शा नहीं जाएगा.

राज्यसभा से पास हुआ बिल

राज्यसभा में 7 घंटे लंबी चर्चा के बाद लोक परीक्षा संशोधन बिल पास हो गया है. दोनों सदनों से बिल पास होने के बाद इसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास भेजा जाएगा. उनके हस्ताक्षर के साथ ही ये कानून बन जाएगा. चर्चा के दौरान आरजेडी सांसद मनोज झा ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को खत्म करने की मांग रखी. कहा कि इसे बंगाल की खाड़ी में फेंक देना चाहिए. वहीं, कैबिनेट मंत्री जितेंद्र सिंह के संबोधन के दौरान विपक्ष ने वॉक आउट कर दिया.

Kamal Tiwari

लोकसभा में ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026’ पर टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा- हम लोग आपत्ति नहीं करते हैं लेकिन रवीन्द्रनाथ टैगोर नहीं चाहते थे कि पूरा वंदेमातरम राष्ट्रीय गीत बने. लेकिन अभी बीजेपी रवीन्द्रनाथ टैगोर से भी आगे बढ़कर वंदेमातरम कर रहे हैं तो अब क्या करें.

सुधीर सिंह

सागरिका घोष बोली- सदन में आकर बयान दें गृह मंत्री

सुधीर सिंह

वंदे मातरम् बिल लोकसभा से भी पास

सुधीर सिंह

खड़गे के ‘मनुस्मृति’ वाले बयान पर बवाल, आपत्ति के बाद रिकॉर्ड से हटाया गया शब्द

सुधीर सिंह

राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “पेपर लीक की वजह से कितने बेगुनाह लोगों को नुकसान हुआ, कितने लोगों की पिटाई हुई, कितने माता-पिता परेशान हुए, कितनी महिलाएं और बच्चे परेशान हुए. आपने ज़्यादा जुर्माना, कड़ी सज़ा, स्पेशल टास्क फोर्स, फास्ट ट्रैक कोर्ट जैसे प्रावधान शामिल किए हैं. इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा. फर्क इस बात से पड़ेगा कि आप यह परीक्षा कैसे आयोजित करते हैं और बिना पेपर लीक के तैयारी कैसे करते हैं, यह उस पर निर्भर करता है.”

सुधीर सिंह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यह प्रस्ताव रखेंगे कि राज्यसभा से पारित ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971’ में और संशोधन करने वाले विधेयक पर विचार किया जाए. साथ ही, वे यह प्रस्ताव भी रखेंगे कि विधेयक को पारित किया जाए.

Kamal Tiwari

खड़गे ने कहा- सरकार को देश के सामने सच्चाई रखनी चाहिए. अमित शाह को राज्यसभा में बयान देना चाहिए, नहीं तो वे इस्तीफा दे दें या फिर पीएम उन्हें गृह मंत्री के पद से हटा दें.

सुधीर सिंह

राज्यसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश

सुधीर सिंह

एंटी पेपर लीक बिल पर राज्यसभा में 7 घंटे होगी चर्चा

सुधीर सिंह

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, “किस बात की माफी? 21 बच्चों ने क्या राहुल गांधी की वजह से आत्महत्या की? बच्चों पर क्या राहुल गांधी की वजह से लाठियां चलीं? किस बात की माफी? भाजपा माफी मांगें इस देश के युवाओं से, मैं भाजपा के लोगों से कहूंगा कि ये जेन-जी है, ये सब समझती है कि कौन आदेश देता है. देश जानता है कि किसने आदेश दिया है और किसके इशारे पर ये हुआ है.”

सुधीर सिंह

जब तक चढ़ावा चोरों को सजा नहीं मिलेगी तब तक हम संघर्ष करते रहेंगे: सपा सांसद अवधेश प्रसाद

सुधीर सिंह

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “मैं ये जानना चाहता हूं कि अमित शाह जी संसद भवन आते हैं लेकिन संसद में नहीं आएंगे और जवाब किसे दिलवाएंगे. लाठी जो चली, महिलाओं का अपमान हो रहा है, AK-47 चलाई जा रही है तो उसका जवाब जितेंद्र सिंह तो नहीं दे सकते ना उसका जवाब तो अमित शाह जी दे सकते हैं. उनको हम बुला रहे हैं लेकिन वो सदन में आना नहीं चाहते हैं, तो इसी पर हमने बात रखी और 2 बजे तक वॉक आउट किया.”

सुधीर सिंह

जो केंद्रीय गृह मंत्री एके-47 से बच्चों पर गोलियां चलवाते हैं, क्या उन्हें माफी नहीं मांगनी चाहिए?: कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला

सुधीर सिंह

राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा,” उन्हें माफी मांगनी पड़ेगी आप इस तरह से गंभीर आरोप किसी पर नहीं लगा सकते है.”

सुधीर सिंह

विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, “पूछा जा रहा है कि आपने गोली क्यों चलाई? हम उनका धोती का स्टाइल नहीं जानना चाहते हैं देश जानना चाहता है कि वो और उनके मंत्रालय बच्चे के ऊपर बैलेट गन और लाठी क्यों चलाई गई और क्यों उन्हें घायल किया गया.”

Exit mobile version