LIVE: PM मोदी की संसद में हाई लेवल मीटिंग, राज्यसभा में पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल

Anti Paper Leak Bill Rajya Sabha LIVE: राज्यसभा में आज एंटी पेपर लीक बिल पेश किया जाएगा. बुधवार को लोकसभा में यह बिल पारित हो गया है.
parliament session

संसद सत्र

Anti Paper Leak Bill Live: आज गुरुवार, 30 जुलाई को संसद के मानसून सत्र का 9वां दिन है. लोकसभा में एंटी पेपर लीक का बिल एक दिन पहले यानी बुधवार को पास हो गया था. लोकसभा में यह बिल प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने पेश किया था. आज यह बिल राज्यसभा में पेश किया जाएगा.

आज राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच कार्यवाही जारी है. विपक्षी दलों के सदस्यों ने वेल में आकर दिल्ली में प्रोटेस्ट के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर नारेबाजी की और सरकार से जवाब मांगा. इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने ‘अमित शाह सदन में आओ’, ‘पैलेट गन पर जवाब दो, जवाब दो जवाब दो’, ‘चंदा चोर जवाब दो, जवाब दो’, के नारे लगे. फिलहाल दोनों सदनों की कार्यवाही जारी है. यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स…

ज़रूर पढ़ें