Vistaar NEWS

PM मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत! इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

PM modi Donald trump

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

PM Modi Donald Trump Talks: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार (30 सितंबर) को फोन पर बातचीत हुई. दोनों देशों के नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इस चर्चा की जानकारी दी. वैश्विक घटनाक्रम के बीच अलग-अलग मुद्दों पर हुए संवाद के कई मायने निकाले जा रहे हैं.

किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

पीएम मोदी और ट्रंप के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अहम टेक्नोलॉजी को लेकर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ सार्थक बातचीत हुई. हमने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अहम टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में अपने आपसी सहयोग की समीक्षा की. हम अपनी ‘व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ को आगे बढ़ाने के लिए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए.

उन्होंने आगे बताया कि हमने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए चल रहे प्रयास भी शामिल हैं.

100 फीसदी वाला टैरिफ वाला बिल पास

कुछ दिनों पहले डोनाल्ड ट्रंप ने 100 फीसदी टैरिफ वाले बिल पर साइन किया था. अब ये कानून बन गया है. इस कानून में साफ-साफ कहा गया है कि ईरान और रूस से कच्चा तेल और ऊर्जा उत्पाद खरीदने पर 100 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा. इसके साथ ही भारत और रूस समेत 5 देशों का जिक्र किया गया है, जिन पर टैरिफ लगाने की बात कही गई.

ये भी पढ़ें: SIR विवाद में विपक्ष का अगला दांव क्या? INDIA ब्लॉक की बैठक में बनी रणनीति

दिसंबर में यूएस जाएंगे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 से 15 दिसंबर को अमेरिका जा सकते हैं. फ्लोरिडा में जी-20 के शिखर सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं. इस दौरान यूएस प्रेसिडेंट से द्विपक्षीय वार्ता हो सकती है. दोनों देशों के बीच व्यापार और अन्य मुद्दों को लेकर चल रही चर्चा के बीच ये दौरा अहम हो सकता है. हालांकि पीएम के दौरे को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

Exit mobile version