Vistaar NEWS

‘देश में अफरातफरी और मोदी को बदनाम करने का प्लान…’, गुजरात में किसानों से क्या बोले PM Modi

PM Modi In Gujarat

किसानों से क्या बोले PM Modi

PM Modi Slam Opposition Conspiracy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के बनासकांठा दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा ईरान युद्ध के दौरान खूब अफवाहें फैलाई गईं. किसानों को डराया गया. इनका प्लान था कि मोदी को बदनाम कर देश में अफरातफरी फैला दें. हालांकि, वे इसमें सफल नहीं हो सके. पीएम मोदी ने कहा कि हम आपके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे. किसानों को लेकर क्या बोले पीएम मोदी?

दरअसल, आज शुक्रवार को पीएम मोदी बनासकांठा में 14 हजार करोड़ रुपए की परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सभी को संबोधित किया. सभा में पीएम मोदी को सुनने के लिए सबसे ज्यादा किसान पहुंचे थे. पीएम मोदी ने किसानों को लेकर कहा कि उन्हें खाद के लिए डराया गया. बहनों को गैस के लिए, ताकि देश में अफरातफरी मच जाए और मोदी बदनाम हो सकें.

भारतीय किसानों पर नहीं बढ़ा बोझ

पीएम मोदी ने कहा कि आज भी ईरान युद्ध जारी है, लेकिन मेरे किसान भाइयों के लिए खाद की कोई कमी नहीं हुई. दुनियाभर के देशों में जंग की वजह से बहुत सी चीजों की कमी हुई, लेकिन भारत में सरकार ने किसानों पर कोई बोझ नहीं बढ़ने दिया. जो खाद की बोरी दुनियाभर के देशों में 3,000 रुपए में बेची जा रही है. वह खाद भारत में 3,00 रुपए से भी कम में दी जा रही है. हमारी सरकार ने हमेशा से किसानों का ध्यान रखा है.

ये भी पढ़ेंः ‘…मोदी कहीं नहीं जाएगा’, हाथ में पोस्टर लेकर बनासकांठा में PM Modi की सभा में पहुंचे लोग

गुजरात के 50 लाख किसानों को फायदा

पीएम मोदी ने बनासकांठा से ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पैसा भी खाते में ट्रांसफर कर दिया. पीएम ने बताया कि गुजरात के करीब 50 लाख से ज्यादा किसानों को इस किस्त का सीधा फायदा हुआ है. इस सभा में किसानों के बैठने की व्यवस्था भी खास अंदाज में रखी गई थी. कुर्सियों की जगह पर खाट लगाई गई है.

Exit mobile version