‘…मोदी कहीं नहीं जाएगा’, हाथ में पोस्टर लेकर बनासकांठा में PM Modi की सभा में पहुंचे लोग
हाथ में पोस्टर लेकर PM Modi की सभा में पहुंचे लोग
PM Modi Banaskantha Rally Posters: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. इस दौरान उनकी बनासकांठा में सभा आयोजित हो रही है, जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. पीएम मोदी को सुनने के लिए महिलाएं भी बढ़-चढ़कर भाग ली हैं. सुबह से ही हाथों में तख्ती लेकर पहुंच गई हैं. इस दौरान एक पोस्टर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’
पीएम मोदी की सभा से पहले ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए हैं. सभा को सुनने कि लिए किसान और पशुपालक भारी तादात में पहुंचे हैं. इस बार सभा में किसानों और पशुपालकों के लिए बैठने की अलग व्यवस्था की गई है. सभा में ही कुर्सियों की जगह पर खाट लगाई गई है. खाट में बैठकर ही किसान और पशुपालक पीएम मोदी को सुनेंगे.
अपडेट किया जा रहा है…