Vistaar NEWS

PM मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, ढाई घंटे में पूरा होगा 6 Hrs का सफर

Delhi-Dehradun Expressway Inauguration

पीएम मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया

Delhi-Dehradun Expressway Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया. यह एक्सप्रेस-वे दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा के समय को 6 घंटे से घटाकर लगभग 2.5 घंटे कर देगा. एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने जय मां डाट काली मंदिर पहुंचकर दर्शन किया.

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर को इसे कई फीचर्स के साथ डिजाइन किया गया है, जिसका मकसद इंसान-जानवर के टकराव को काफी कम करना है. इस प्रोजेक्ट में 12 km लंबा वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल है, जो एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर में से एक है.

देहरादून पहुंचे पीएम मोदी का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई वरिष्ठजनों ने स्वागत किया. मंच पर उनके साथ सीएम पुष्कर धामी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ेंः सबको भोजन लेना होगा या किसी को नहीं मिलेगा, रेलवे ने ट्रेन में खाने को लेकर बदला नियम

6 घंटे का सफर मात्र 2.5 घंटे में होगा

पीएम मोदी ने जिस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया है. वह 213 किमी लंबा और करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बना है. इस एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली और देहरादून के बीच की यात्रा करने वालों का काफी समय बचेगा. जहां पहले दिल्ली से देहरादून जाने के लिए करीब 6 घंटे लगता था. अब वहां मात्रा ढाई घंटे लगेगा.

PM मोदी ने कहा, “यह इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रगति के नए द्वार हैं, गेटवे हैं, डोर हैं. इनसे उम्मीदों की डोर भी जुड़ी हुई है. यह इकोनॉमिक कॉरिडोर सड़क के अलावा नए-नए व्यापार और कारोबार का मार्ग बनाते हैं, गोदामों और फैक्ट्रियों के लिए आधार तैयार करते हैं. दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से भी इस पूरे क्षेत्र का कायाकल्प होने जा रहा है.”

Exit mobile version