Railway New Rule: सबको भोजन लेना होगा या किसी को नहीं मिलेगा, रेलवे ने ट्रेन में खाने को लेकर बदला नियम
रेलवे ने खाना ऑर्डर करने का बदला नियम
Railway New Rule: अगर आप भी राजधानी, शताब्दी, दूरंतो और वंदे भारत ट्रेनों से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. अक्सर आपने देखा होगा कि इन ट्रेनों पर सफर करने वाले ज्यादातर यात्री टिकट के साथ ही खाने का भी ऑर्डर कर देते हैं. यात्रा के दौरान तय समय में पार्शियल कैटरिंग सुविधा दी जाती है, लेकिन रेलवे ने अब यह सुविधा बंद कर दी है. रेलवे के इस फैसले से कई यात्रियों को समस्या हो रही है. यहां जानें रेलवे ने खाने को लेकर क्या बदले नियम?
दरअसल, अभी तक ऐसा होता था कि अगर आपने एक ही पीएनआर पर अपने परिवार के चाहे जितने लोगों का टिकट किया हो. खाना सिर्फ उतने लोगों के लिए ऑर्डर कर सकते थे, जितने लोगों को जरूरत हो, भले ही आपके साथ ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं, लेकिन अब रेलवे ने नियम बदल दिया है. रेलवे के नए नियम के अनुसार, अब एक ही पीएनआर पर यात्रा कर रहे यात्रियों को या तो सभी को भोजन लेना होगा या किसी को नहीं मिलेगा. आईआरसीटीसी के अनुसार रेल यात्रियों के लिए यह पीएनआर बेस्ड व्यवस्था लागू की गई है. इस नियम के तहत पीएनआर के आधार पर सर्विस है.
क्या है मामला?
दरअसल, भोपाल के दिल्ली के लिए एक यात्री सफर कर रहा था. उसके साथ एक ही पीएनआर में कुल 5 लोग थे. जिसमें उन्होंने 3 थाली ऑनलाइन बुक करानी चाही. लेकिन ऑर्डर नहीं हो पाया. जिसकी वजह से यात्री को काफी परेशानी हुई. उसने बताया कि खाना ऑर्डर करते समय सिस्टम एक साथ ही सारे यात्रियों का खाना बुक करने की सुविधा दे रहा था. जब इसको लेकर स्टॉफ के लोगों से बातचीत की गई, तो उन्होंने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया.
ये भी पढ़ेंः नोएडा प्रोटेस्ट के बाद योगी सरकार ने कर्मचारियों की बढ़ाई सैलरी, जानें क्या है न्यूनतम Salary स्ट्रक्चर
मजबूरी में मंगाया 4 लोगों के लिए खाना
राजधानी एक्सप्रेस से सफर कर रहे एक और यात्री ने बताया कि उन्होंने एक ही पीएनआर से 4 टिकट बुक किए थे. यात्रा के दौरान 2 लोगों के लिए खाने का ऑर्डर किया तो नहीं हुआ. इस दौरान काफी परेशान हुए और मजबूरी में सभी लोगों के लिए खाना ऑर्डर करना पड़ा. ऐसे में अगर आप भी एक ही पीएनआर से यात्रा कर रहे हैं, तो यह आपको रेलवे के इस नए नियम पर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि आप असुविधाओं से बच सकें.