‘टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करना होगा, देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा’, मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक के बाद बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक हुई.
PM Modi meeting with CMs: मिडिल ईस्ट के देशों में चल रहे तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की. यह वर्चुअल बैठक करीब दो घंटे तक चली. बैठक के बाद पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा. साथ उन्होंने कहा कि हम सभी को टीम इंडिया की तरह मलकर काम करना होगा. इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री भी मौजूद रहे. ईरान युद्ध के बाद विश्व स्तर पर बने तनाव के बाद ईंधन सप्लाई, महंगाई और लॉजिस्टिक्स व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई.
चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्री नहीं हुए शामिल
मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण आए ईंधन संकट को लेकर पहली बार प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की है. हालांकि चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्री इस मीटिंग में शामिल नहीं हुए. हालांकिजब लॉकडाउन ना लगाने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से पहले सरकार भी लॉकडाउन की बात को अफवाह बता चुकी है.
आम आदमी की जरूरतों की चीजें ना रुकें
2 घंटे तक चली वर्चुअल मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि प्रदेश में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें. प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि ऐसी व्यवस्था करें जिससे आम आदमी की जरूरतों की चीजें बाधित ना हों.
पीएम मोदी ने इस संकट की तुलना 6 साल पहले आए कोविड से की है. उन्होने कहा कि जिस तरह कोरोना काल के समय हम सब ने मिलकर काम किया था उसी तरह अब एक बार फिर सबको टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करना होगा.
‘दुनियाभर में ऊर्जा का गंभीर संकट‘
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन दिन पहले राज्यसभा में बोलते हुए मिडिल ईस्ट संकट पर चिंता जाहिर की थी. खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के बीच प्रधानमंत्री ने कहा था कि युद्ध के कारण दुनियाभर में ऊर्जा का गंभीर संकट पैदा हो गया है. इस युद्ध से पेट्रोल, डीजल, गैस और फर्टिलाइजर की सप्लाई पर असर पड़ा है.
पीएम मोदी ने कहा था कि उन्होंने वेस्ट एशिया के ज्यादातर देशों के हेड्स ऑफ स्टेट्स से बात की है. इसके अलावा ईरान, इजराइल और US के साथ भी बातचीत की जा रही है.
ये भी पढे़ं: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विधायकों ने लहराया खामेनेई का पोस्टर, BJP-कांग्रेस के बीच धक्का-मुक्की, Video