Vistaar NEWS

‘किसी से सीख लेने की जरूरत नहीं’, अल्बानिया में सुप्रीम कोर्ट जलाने वाले संजय राउत के पोस्ट पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी

Sanjay Raut And Priyanka Chaturvedi

संजय राउत और प्रियंका चतुर्वेदी

Sanjay Raut Post: शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बवाल मच गया है, जिसमें उन्होंने अल्बानिया में सुप्रीम कोर्ट को जलाए जाने की घटना को लेकर पोस्ट किया था. इस पोस्ट के माध्यम से उन्होंने अल्बानिया की घटना को लेकर सबक सीखने की बात कही है. संजय राउत के बयान पर उनकी ही पार्टी की नेता प्रियंका चतुर्वेदी सहमत नहीं हैं. उन्होंने विपक्ष पर देश में अराजकता फैलाने की बात कही है.

क्या बोले थे संजय राउत?

संजय राउत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, अल्बानिया के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट को जला दिया है. वहां के लोग इसलिए गुस्से में थे, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट भ्रष्ट प्रधानमंत्रियों की मदद कर रहा था. वहां की जनता ने संसद और सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ मंत्रियों के घरों पर भी हमला किया है. इस घटना से सभी देशों को सबक लेने की जरूरत है. संजय राउत के इस पोस्ट को लेकर सियासी घमासान मच गया.

SC को ध्यान देने की जरूरतः संजय राउत

उन्होंने आगे कहा कि अगर सरकार सत्ता में बनी रहती है, तो अराजकता फैलना तय है. मैं यही कह रहा हूं. कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ध्यान दे. क्योंकि देश को सिर्फ सुप्रीम कोर्ट पर ही भरोसा है और सुप्रीम कोर्ट ही देश को बचा सकता है. इस दौरान संजय राउत ने तिरंगा नहीं फहराने को लेकर भी सवाल उठाया और पूछा कि क्या हम तिरंगा भी नहीं फहरा सकते हैं. मामले पर सुप्रीम कोर्ट को ध्यान देना चाहिए.

ये भी पढ़ेंः सौरभ दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ी, दिल्ली पुलिस ने मांगी थी 5 दिन की मोहलत

प्रियंका चतुर्वेदी ने घटना को बताया अफसोसजनक

हालांकि, संजय राउत के बयान को लेकर उनकी ही पार्टी के नेता सहमत नहीं हैं. प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि भारत को किसी भी देश से सीखने की जरूरत नहीं है. जो लोग भारत में सत्ता परिवर्तन की बात कर रहे और बांग्लादेश का उदाहरण दे रहे हैं. वह काफी अफसोसजनक है. किसी भी लोकतंत्र में हिंसक तरीके से सत्ता परिवर्तन की जगह नहीं है. हमें अल्बानिया, पेरिस या ऐसी दूसरी घटनाओं से सीख लेने की जरूरत नहीं है. संजय राउत का यह बयान विपक्षी नेताओं के सत्ता परिवर्तन वाले बयान के बाद आया था. जिसको लेकर सियासी घमासान मच गया.

Exit mobile version