पंजाब सीएम भगवंत मान को झटका! भाई-चाचा और मौसी का बेटा बीजेपी में शामिल
ज्ञान सिंह ने ज्वाइन की भाजपा
इस समय पंजबा की राजनीति में हलचल मची हुई है. सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मौसेरे, चरेरे भाई ज्ञान सिंह मान में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि आने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों को देखते हुए ज्ञान सिंह मान का ये दलबदल भगवंत मान के लिए चुनौती बन सकता है. यह घटनाक्रम पंजाब-हरियाणा की सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.
दो नेताओं ने और की भाजपा ज्वाइन
बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में ज्ञान सिंह मान ने BJP की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर लजिंदर सिंह वड़िंग ने भी भाजपा में शामिल होने का एलान किया. इसके अलावा आप नेता मनजिंदर सिंह ने भी भाजपा का हाथ थामा थामा है.
बजिंदर ने ‘AAP’ पर लगाए आरोप
भगवंत मान के चाचा बलजिंदर जिन्होंने बीजेपी ज्वॉइन की है, कुछ दिन पहले ही सरकार ने उनके ढाबे की रसोई बंद करवा दी थी. उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते कहा कि वैसे तो ये NRI को पंजाब में बुलाते है, लेकिन अब NRI जो यहां आकर अपना व्यवसाय कर रहे हैं, उनकी रसोई सरकार बंद करवा रही है.
हाल ही में 7 सांसदों ने की थी BJP ज्वाइन
गौरतलब है हाल ही में 7 राज्यसभा सांसदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी. जिनमें राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह का भी नाम शामिल था. यह आप की राज्यसभा ताकत का दो-तिहाई हिस्सा था, जिसने पार्टी में भारी बेचैनी पैदा कर दी.
ये भी पढ़ें:बंगाल में लागू हुई BNS और आयुष्मान भारत योजना, सुवेंदु कैबिनेट की पहली बैठक में फैसला