पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, देखें किसे कहां से मिला टिकट?
भगवंत मान
Ppunjab Assembly Election 2027:पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने पहली लिस्ट में 40 उम्मीदवारों की घोषणा की है. जिसमें मौजूदा सीएम भगवंत मान का नाम भी शामिल है. वह धूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.
मुख्यमंत्री भगवंत मान इस समय पंजाब के धुरी (संगरूर) विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. साल 2027 के विधानसभा चुनाव में भी वह इसी सीट से चुनाव लड़ेंगे. पिछले चुनाव की बात की जाए तो उस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 वोटों हराया था.
मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर इस तरह की अटकलें थी कि वह किसी दूसरी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि ऐसा नहीं हुआ है. कहा ये भी जा रहा है कि वह दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं. लेकिन इस तरह की अटकलों पर उनकी तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है.
जेल में बंद मंत्री को भी मिला टिकट
AAP की पहली लिस्ट में जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा का नाम भी शामिल है. पार्टी ने उन्हें लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. वह इसी सीट से दोबारा चुनाव लड़ेंगे. पंजाब विधानसभा में कुल 117 सीटें हैं. राज्य में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं.
The Aam Aadmi Party hereby announces the following candidates for the Punjab Legislative Assembly Elections, 2027. https://t.co/dsbqLTNwLa
— AAP (@AamAadmiParty) October 31, 2026
आम आदमी पार्टी की इस लिस्ट में खास बात यह है कि करीब 37 मौजूदा विधायकों के नाम ऐलान किया गया है. जो अभी उन्हीं सीटों से विधायक हैं जिन पर उन्हें अगले चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है.
सबसे पहले आप ने की उम्मीदवारों की घोषणा
पंजाब में फिलहाल आम आदमी पार्टी की सरकार है. अपनी सत्ता बचाने के लिए आम आदमी पार्टी ने अभी से ही अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. ताकि उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के साथ-साथ लोगों के बीच पहुंचने का समय मिल सके.
ये भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला के खिलाफ हुए उनके ही विधायक! क्या कर देंगे बगावत? जान लीजिए नाराजगी की वजह