राघव चड्ढा के खिलाफ लोगों में नाराजगी? हर मिनट घट रहे फॉलोवर्स, बीजेपी में शामिल होते ही 13 लाख Followers घटे

Raghav Chadha Instagram follower: राघव चड्ढा ने जब आम आदमी पार्टी छोड़ी है, तभी से सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स कम हो रहे हैं. हर मिन‍ट हजारों की संख्या में लोग राघव को अनफॉलो कर रहे हैं.
राघव चड्ढा

राघव चड्ढा

Raghav Chadha Instagram follower: राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार 24 अप्रैल को आम आदमी से अपना 10 साल पुराना नाता खत्म कर लिया है. आम आदमी पार्टी की तमाम खामियों को गिनाते हुए राघव ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. लेकिन उनका इस फैसले का सीधा असर पर उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल रहा है.

राघव ने जब से आम आदमी पार्टी छोड़ी है, तब से ही सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स कम होते जा रहे हैं. हर मिनट उन्‍हें हजारों लोग अनफॉलो कर रहे हैं. अब तक कुल मिलाकर 13 लाख से ज्यादा लोग राघव को अनफॉलो कर चुके हैं. राघव के खिलाफ यह नाराजगी खासतौर पर युवाओं और ‘जेन-जी’ के बीच देखी जा रही है.

कितने थे पार्टी छोड़ने से पहले फॉलोवर

राघव के सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म की बात की जाए तो  23 अप्रैल 2026 तक राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 14.6 मिलियन (1.46 करोड़) फॉलोअर्स थे. इन आंकड़ों से साफ है कि वह आम जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे. या यूं कहें कि वे सोशल मीडिया पर एक्टिव बने हुए थे.

हालांकि, 24 अप्रैल को पार्टी छोड़ने और बीजेपी का दामन थामने के फैसले के बाद से अब तक करीब 13 लाख (1.3 मिलियन) से ज्यादा लोगों ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है फिलहाल उनके फॉलोअर्स का आंकड़ा गिरकर 13.3 मिलियन के आसपास पहुंच गया है और यह गिरावट अभी भी जारी है. यह संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है.

क्या है फॉलोवर घटने की वजह?

राघव के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलोवर्स घटने की वजह लोगों का गुस्सा माना जा रहा है. लोग राघव के इस फैसले पर नाराजगी सोशल मीडिया से अनफॉलो करके निकाल रहे हैं. लोगों का मानना है कि उन्हें आम आदमी पार्टी में ही रहकर मुद्दों को उठाना चाहिए था. यही वजह है कि राघव के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. इतनी बड़ी संख्‍या में लोगों के अनफॉलों करने से राघव के लिए भी परेशानी मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: ‘केजरीवाल के मन में शीशमहल…’, प्रवेश वर्मा ने जारी कीं नए आवास की तस्‍वीरें, AAP ने बताया फर्जी

ज़रूर पढ़ें