राघव चड्ढा ने थामा बीजेपी का दामन, अध्यक्ष नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई, राज्यसभा में AAP को तगड़ा झटका

Raghav Chadha AAP exit: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा पार्टी छोड़ने के अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं. बीजेपी अध्‍यक्ष न‍ितिन नवीन ने मिठाई खिलाकर उनका स्‍वागत किया.
बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा

बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा

Raghav Chadha AAP Exit: राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है. बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष न‍ितिन नवीन ने मिठाई खिलाकर उनका स्‍वागत किया. उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें पिछले कई दिनों से लगाई जा रही थीं. ठीक वैसा ही हुआ है. प‍िछले दिनों AAP ने राघव चड्ढा को राज्‍यसभा ड‍िप्‍टी लीडर पद से हटा द‍िया था. इसके बाद ही आम आदमी पार्टी की अंदरुनी खींचतान सामने आई थी.

राघव चड्ढा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पार्टी के दो-तिहाई सांसदों के साथ भाजपा में शामिल हो रहा हूं.उन्होंने कहा कि जिस आम आदमी पार्टी को मैंने अपने खून पसीन से सींचा.वह पार्टी अपने लक्ष्यों से भटक चुकी है.यह पार्टी अपने पसर्नल फायदे के लिए काम कर रही है, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोध‍ित करते हुए इस बात का ऐलान किया है.

राघव के पार्टी छोड़ने के ऐलान के बाद AAP सांसद संजय स‍िंंह ने कहा कि यह सब पंजाब की सरकार से डरकर किया जा रहा है. उन्‍होंने कहा कि पंजाब की सरकार को साथ इन लोगों ने धोखा द‍िया है. यह सब पीएम मोदी और अम‍ित शाह के इशारे पर हो रहा है. वहीं अरविंंद केजरीवाल ने सोशल मीड‍िया पोस्‍ट में लिखा कि बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का.

राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ने हुए क्‍या कहा?

राघव चड्ढा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा जिस AAP को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई है.अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी फ़ायदे के लिए काम करती है. उन्‍होंने यह भी कहा कि मुझे यह लंबे समय से महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में हूं. यही वजह है कि मैं पार्टी से खुद को अलग कर रहा हूं.

राघव ने कहा कि वह लंबे समय से घुटन फील कर रहे थे. इससे न‍िजाद पाने के लिए ही पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है.

राघव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में और गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प में बिना रुके हुए अब साथ देंगे. हम अपना करियर बनाने यहां नहीं आए थे बल्कि अपना करियर छोड़कर यहां आए थे.

इन सांसदों ने छोड़ी आम आदमी पार्टी

  • विक्रमजीत सिंह साहनी
  • राजेंद्र गुप्ता
  • स्वाति मालीवाल
  • संदीप पाठक
  • राघव चड्ढा
  • हरभजन सिंह
  • अशोक मित्तल

इसके अलावा भी कुछ और सांसद हैं जो आम आदमी पार्टी छोड़ सकते हैं.

राघव को हाल ही में ड‍िप्‍टी लीडर पद से हटाया था

आम आदमी पार्टी ने हाल ही में राघव को राज्‍यसभा ड‍िप्‍टी लीडर पद से हटाया था. इसके बाद ही उनकी और आम आदमी पार्टी के बीच खींचतान बढ़ गई थी. आप नेताओं ने आरोप लगाया था कि वह डर गए हैं. यही वजह है कि वे पार्टी की बात भी संसद में नहीं उठाते हैं. जबकि राघव ने कहा था कि मैं आज जनता की बात संसद में उठाता था. इससे भी पार्टी को समस्या थी. इसील‍िए मुझे पद से हटाया था.

ये भी पढ़ें:बंगाल में वोटिंग के टूटे सारे रिकॉर्ड, BJP या ममता बनर्जी किसे होगा फायदा? क्या हैं इसके सियासी मायने

ज़रूर पढ़ें