एयर इंडिया की दिल्ली से लखनऊ जा रही फ्लाइट गो-अराउंड के बाद दूसरी बार में हुई लैंड, इसी में थे राहुल गांधी
राहुल गांधी
Delhi Lucknow Flight Rahul Gandhi: दिल्ली से लखनऊ जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 मंगलवार (8 सितंबर 2026) को पहली कोशिश में लैंड नहीं हो सकी. विमान को गो-राउंड करना पड़ा. इसके बाद फ्लाइट को दूसरे प्रयास में लखनऊ हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड कराया गया. इसी फ्लाइट में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी सवार थे.
क्या है पूरा मामला?
दिल्ली से लखनऊ जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 पहली कोशिश में मंगलवार को लैंड नहीं हो सकी. इसके बाद फ्लाइट ने दोपहर 3.45 बजे गो-अराउंड किया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेज हवा के दबाव के कारण प्लेन रनवे पर नहीं उतर सका. इसके बाद पायलट ने परिस्थितियों को आकलन किया और दोबारा लैंडिंग का प्रयास किया, जिसमें सफलता मिली. लगभग 10 मिनट बाद दोपहर 3.55 बजे फ्लाइट सुरक्षित लैंड कर गई.
रायबरेली दौरे पर हैं राहुल गांधी
राहुल गांधी रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ उन्होंने व्यापारियों से मुलाकात की. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए पहुंचे कार्यकर्ताओं बीच धक्का-मुक्की हो गई.
ये भी पढ़ें: इंदौर में बदल सकती है राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह, क्या है कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर प्लान?
गो-अराउंड क्या होता है?
विमानन क्षेत्र में गो-अराउंड को सामान्य प्रक्रिया तरह लिया जाता है. लैंडिंग के दौरान पायलट को जब लगता है कि सफलता नहीं मिलेगी तब ये प्रक्रिया अपनायी जाती है. लैंडिंग को रोककर को फ्लाइट को दोबारा ऊंचाई पर ले जाया जाता है. इसके बाद हवा विमान एयरपोर्ट के आसपास एक या दो चक्कर लगाता है. जब परिस्थितियां सामान्य हो जाती हैं तो पायलट फ्लाइट को लैंड करा देता है.