Rahul Gandhi: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी CJP) के विरोध प्रदर्शन को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने भी संज्ञान लिया है. इन सब के बीच कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अब इस आंदोलन के समर्थन में INDIA गठबंधन के साथ हम भी सड़कों पर उतरेंगे.
राहुल गांधी ने कहा कि सोमवार, 12 अक्टूबर को विपक्षी दलों के नेता और युवा बड़ी संख्या में प्रदर्शन करेंगे. इसके साथ ही विपक्ष का एक प्रतिनिधिमंडल भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत से मुलाकात कर अपनी मांगें रखेगा.
राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने अपने बयान में केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे युवाओं और महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. राहुल का कहना है कि सरकार की ओर से दबाव बढ़ने के बावजूद युवा और छात्र पीछे हटने वाले नहीं हैं. उन्होंने आगे कहा कि यह लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है. विपक्ष अपनी आवाज लगातार उठाता रहेगा.
राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा. सोमवार को CJI सूर्यकांत से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग करेगा. विपक्ष का तर्क है कि लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान से जुड़े सवालों पर न्यायपालिका को ध्यान देना चाहिए.
चुनाव आयोग के मुद्दे पर बढ़ा विवाद
CJP का प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के आरोपों से जुड़ा है. प्रदर्शनकारियों का दावा है कि मतदाता सूची में बदलाव से चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए हैं. हालांकि, चुनाव आयोग और भाजपा इन आरोपों को खारिज करते रहे हैं.
ये भी पढ़ें:Live: ‘सड़कों से बैरिकेड्स हटाए जाएं…’, दिल्ली के मौजूदा हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?
