दिल्ली पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR
पहले पुलिस से मुलाकात फिर धरने पर बैठे राहुल
Rahul Gandhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया था. इस तरह के आरोप राहुल गांधी लगा रहे हैं. जबकि सरकार की तरफ से इसको लेकर अब तक जवाब नहीं आया है. इसी मामले में अब आज यानी कि 21 अगस्त को राहुल संसद मार्ग स्थित थाने पहुंचे. जहां उन्होंने पुलिस से केस दर्ज करने की मांग की. जब पुलिस ने केस दर्ज करने से मना कर दिया तो राहुल DCP सेंट्रल से मिलने चले गए. यहां जवाब न मिलने के बाद वह वहीं धरने पर बैठ गए. खास बात यह रही कि पैलेट गन के हमले में घायल छात्र साहिल लोहबच भी राहुल के साथ धरने पर बैठे रहे. धरने के बीच दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी की मांगों को मान लिया है. दिल्ली पुलिस ने पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर राहुल गांधी के कॉपी सौंप दी है.
इस दौरान राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया था कि जब तक केस औपचारिक रूप से दर्ज नहीं हो जाता, वे वहीं रहेंगे और न्याय के लिए दबाव बनाते रहेंगे. मतलब यह कि पुलिस जब तक केस दर्ज नहीं करती है वह धरने पर बैठे रहेंगे. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी भी संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचकर धरने में शामिल हुए.
FIR नहीं दर्ज होने पर धरने पर बैठे राहुल
पेलेट गन के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं. राहुल ने कहा कि 20 जुलाई को जंतर मंतर पर पेलेट गन चली. साहिल के शरीर में 200 से ज्यादा छर्रे लगे. उनकी आंख में 3 छर्रे हैं. साहिल की आंख की रोशनी खतरे में है. 13 अगस्त से हम चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन शिकायत नहीं दर्ज हो रही है.
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi present at the DCP Office at Parliament Street Police Station.
— ANI (@ANI) August 21, 2026
Congress Sources say – "On the 14th, Sahil Lochav (injured during Jantar Mantar protest) went with his lawyers to Delhi Police and gave a written complaint. They refused to… pic.twitter.com/AUbzi2s2pM
पुलिस की तरफ से किए गए पैलेट गन इस्तेमाल में साहिल बुरी तरह से घायल हुआ था. उसकी एक आंख की रोशनी भी जा चुकी है. यही वजह है कि राहुल गांधी की मांग है कि छात्र को लगी चोटों की जांच हो और इस मामले में FIR दर्ज की जाए.
#UPDATE | According to Delhi Police sources, the Delhi Police is registering an FIR. https://t.co/F6Z7fBdeWV
— ANI (@ANI) August 21, 2026
राहुल ने संसद में भी उठाया था मुद्दा
राहुल गांधी पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर शुरुआत से ही सरकार से सवाल पूछ रहे हैं. उन्होंने संसद के मॉनसून सत्र के दौरान भी गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा था. इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू कहा था कि गोली नहीं चलाई गई है. फिलहाल, अब राहुल गांधी के धरने के बाद FIR दर्ज कर ली गई है.
ये भी पढ़ें: जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ मारपीट, ग्रामीणों ने गाड़ियों पर किया पथराव