‘महिलाओं की ऑनलाइन पुलिसिंग गलत…’, कृति सेनन के सपोर्ट में उतरे राहुल गांधी
राहुल गांधी और कृति सेनन
Rahul Gandhi supports Kriti Sanon: राखी के एड में रिलीविंग ड्रेस पहनने पर एक्ट्रेस कृति सेनन विवादों में घिर गई हैं. लोग कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं. बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने विज्ञापन पर सवाल उठाए थे, जिसमें उन्होंने कृति को खरी खोटी सुना दी थी. तो वहीं सोशल मीडिया पर भी कुछ लोग कृति के साथ तो कुछ उनके विरोध में पोस्ट करते नजर आ रहे हैं. पूरे मामले में अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भी एंट्री हो चुकी है. वह कृति सेनन के सपोर्ट में आ गए हैं.
राहुल गांधी ने कृति सेनन का पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा कि महिलाओं के कपड़ों और जीवनशैली की ऑनलाइन पुलिसिंग यानी पहरेदारी नहीं करनी चाहिए. यह सही नहीं है. . उन्होंने इसके साथ लिखा, “एक महिला क्या पहनती है, वह क्या करती है और कहां जाती है- यह उसकी पसंद है.
उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी आजादी का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद करें. उनको अपनी मर्जी से काम करने देना चाहिए. राहुल गांधी की यह इंस्टाग्राम स्टोरी सामने आने के बाद कृति सेनन का पोस्ट एक बार फिर चर्चा में आ गया है. खास बात यह है कि दो दिन बाद ही राखी का त्योहार है, जिसपर यह ऐड बना हुआ है.
पूरे विवाद पर कंगना ने क्या लिखा था?
इस विज्ञापन पर एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना रनौत ने कहा कि अपने भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेंगी? आपके पास स्टाइलिंग के इतने विकल्प कहां गए? यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब बनाया गया लगता है.
कृति सेनन का बयान भी आया सामने
पूरे मामले पर अब कृति सेनन का बयान भी सामने आया है. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि त्योहारों की असली खूबसूरती कपड़ों में नहीं, बल्कि उनसे जुड़ी भावनाओं और परंपराओं में होती है. उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन उनके और उनकी बहन के लिए एक-दूसरे की रक्षा और साथ निभाने का रिश्ता है. कृति ने यह भी कहा कि उनका प्यार और प्रार्थना उनके पालतू कुत्तों के लिए भी है, क्योंकि वे उनके परिवार का हिस्सा हैं.
कृति ने महिलाओं के कपड़ों को लेकर समाज की सोच पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर महिलाओं को यह बताना कब बंद किया जाएगा कि उन्हें क्या पहनना चाहिए. बहरहाल इस मामले पर राहुल की एंट्री से एक बार फिर मामला चर्चा में आ गया.
ये भी पढ़े: ‘बांटने वाली विचारधारा का समर्थन नहीं…’, संघ प्रमुख के न्यूयॉर्क इवेंट पर बोले मेयर जोहरान ममदानी