‘यह महिला आरक्षण बिल नहीं…’, राहुल ने संसद में कहा- ये राजनीतिक नक्शा बदलने की कोशिश

Rahul Gandhi Women Reservation Bill: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में मोदी सरकार पर महिला आरक्षण बिल के जरिए राजनीतिक नक्शा बदलने का आरोप लगाया है. उन्‍होंने कहा कि सरकार को भी पता है कि यह बिल पास नहीं होने वाला है.
राहुल गांधी

राहुल गांधी

Rahul Gandhi Women Reservation Bill: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को महिला आरक्षण बिल और डिलिमिटेशन प्रस्तावों पर अपनी बात रखी. इस दौरान उन्‍होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. सदन में उन्‍होंने कहा कि सरकार भी यह जानती है कि यह बिल पास नहीं होने वाले हैं. इनका मकसद केवल चुनावों से पहले महिलाओं को विश्वास में लेना है. इसके अलावा कुछ नहीं है.

लोकसभा में राहुल गांधी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पहली बात तो यह कि यह बिल महिला आरक्षण बिल नहीं है. आरक्षण वाला बिल तो साल 2023 में ही पारित हो चुका है. उन्‍होंने आगे कहा कि ये बिल देश का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश है.यह बिल एससी-एसटी और ओबीसी के खिलाफ है, उनके अधिकार छीनने का एजेंडा है.

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार इस समय डरी हुई है. ये लोग इसी तरह काम जम्मू-कश्मीर और असम में कर चुके हैं. अब उनकी कोशिश है कि यही पूरे देश में किया जाए. महिला सशक्तिकरण के बजाय ये लोग सत्ता हथियाने की कोशिश में हैं. हम सरकार को ये करने नहीं देंगे.

जादूगर जादू भूल गया- राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासियों को हिंदू कहते हो और उनको जगह नहीं देते. उनके इस बयान पर जमकर हंगामा हुआ. राहुल गांधी ने जादू की कहानी सुनाते हुए कहा कि एक गलती की उसने और उसके बाद वह जादू कर ही नहीं पाया. मेरी दादी ने गार्डेन में एक बात और समझाई थी मुझे. उन्‍होंने बताया था कि असली ताकत वो होती है, जो झुक कर काम करती है. वह अपने को दिखाती कभी नहीं है. हर कोई जानता है जादूगर और बिजनेसमैन कौन है. राहुल के इस बयान पर जमकर हंगामा हुआ.

बिल के जरिए राजनीतिक नक्शा बदलने की कोशिश

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार अपनी ताकत घटने से डर रही है. इनके लिए संविधान से ऊपर मनुवाद है. सरकार को सच्चाई अच्छी नहीं लगती है. बीजेपी जानती है कि यह बिल वह वास्तव में पारित नहीं करा सकती. यह घबराहट में आया रिएक्शन है. इस बिल के जरिये देश का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश है और प्रधानमंत्री जी यह संदेश देना चाहते हैं कि वह प्रो-वीमेन हैं. राहुल गांधी ने कहा कि पूरा विपक्ष इस कदम का विरोध करेगा.

ये भी पढ़ें: महिला आरक्षण पर मोदी सरकार की राह क्यों है मुश्किल? नंबर गेम में फंस सकता है मामला

ज़रूर पढ़ें