Vistaar NEWS

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर विवाद! बेटे के साथ आईं मां प्रियंका गांधी, क्या कहता है नियम

Raihan Vadra Exhibition Photos Row

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर विवाद

Priyanka Gandhi Supports Son: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की दिल्ली के बीकानेर हाउस में प्रदर्शनी लगी है, जो आज गुरुवार की शाम 7 बजे शुरू होगी. लेकिन इससे पहले ही प्रदर्शनी हटाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है. रेहान का आरोप है कि बीकानेर हाउस की तरफ से उनकी करीब 70 से ज्यादा फोटो प्रदर्शनी से बाहर कर दी गई हैं. रेहान ने घटना को लेकर बताया कि हमें राजनीतिक माहौल का हवाला दिया गया, जबकि इन तस्वीरों में कोई भी राजनीतिक संदेश नहीं था. फिलहाल, अभी तक इस मामले में बीकानेर हाउस की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. अब रेहान के सपोर्ट में उनकी मां प्रियंका गांधी भी उतर आई हैं.

रेहान ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया कि उनकी सोलो एग्जीबिशन ‘नो आइडिया इज फाइनल’ शुरू होने से कुछ घंटे पहले तस्वीरें हटाई गईं. प्रदर्शनी में जहां पहले 100 से ज्यादा तस्वीरें थीं. अब वहां करीब 40 तस्वीरें ही बची हैं. इस दौरान बीकानेर हाउस की ओर से कहा कि गया कि अगर तस्वीरें नहीं हटाई तो प्रदर्शनी को रद्द कर दिया जाएगा.

मां ने किया सपोर्ट

रेहान की मां प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रेहान का समर्थन किया है. उन्होंने लिखा, जब कोई ताकतवर इंसान किसी दूसरे की अभिव्यक्ति से डरने लगता है, तो उसे पता भी नहीं चलता, लेकिन वह असल में उसी ताकत को खो चुका होता है. जिसे वह बचाने की कोशिश कर रहा है. तुम सच का साथ दो, और हर खूबसूरत चीज खुद-ब-खुद तुम्हारे पास चली आएगी. मुझे तुम पर गर्व है, और हमेशा रहेगा.

क्या हैं नियम?

आमतौर पर देश में कला पर रोक सिर्फ कानून के ही जरिए नहीं लगती है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि विवाद से बचने के लिए कुछ संस्थान खुद ही तस्वीरों को हटा देती हैं. अगर सरकार चाहे तो अनुच्छेद 19(2) के तहत देश की सुरक्षा, शांति-व्यवस्था और नैतिकता जैसे कारणों की वजह से पाबंदियां लगा सकती है. भले ही अनुच्छेद 19(1)(a) के तहत कलाकारों को अपनी बात रखने की आजादी है, लेकिन इसकी भी सीमाएं हैं. इसलिए विरोध से बचने के लिए संस्थाएं तस्वीरों को हटाना सही मानती हैं.

विस्तार न्यूज से बोले रेहान

रेहान वाड्रा ने विस्तार न्यूज से खास बातचीत में एक्जिबिशन विवाद के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि किन वजहों से 70 तस्वीरें एक्जिबिशन ऐज से क्यों हटा दी गईं. जहां तक पोलिटिकल तस्वीरों की बात है तो मैंने वो तस्वीर लगाई ही नहीं थी. बातचीत में रेहान ने माना कि हटाई गई तस्वीरें बीते दिनों सड़क पर हुए छात्र आंदोलन की रही हैं.

ये भी पढ़ेंः CJP के सौरभ-आशुतोष को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने भेजा समन, जेल से बाहर आते ही बढ़ी मुश्किलें

कौन हैं रेहान वाड्रा?

रेहान प्रियंका-रॉबर्ट वाड्रा के बेटे और राहुल गांधी के भांजे हैं. जिनकी राजनीति की बजाय फोटोग्राफी और विजुअल आर्ट में दिलचस्पी है. रेहान ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली और देहरादून से की. इसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से राजनीति की पढ़ाई की है. रेहान ने कई ऐसी तस्वीरें खींचीं हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं. हाल ही में उनकी तस्वीरें बीकानेर हाउस की प्रदर्शनी में लगी हैं, जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया है. अब इस मामले में प्रियंका गांधी की एंट्री हो गई है, जिसके बाद मामला राजनीतिक होने लगा है.

Exit mobile version