यही है मोहब्बत की दुकान? प्रोटेस्ट के दौरान प्रियंका गांधी ने पुलिसकर्मी को मारी कोहनी! भड़की BJP
प्रोटेस्ट के दौरान प्रियंका गांधी ने पुलिसकर्मी को मारी कोहनी तो भड़की BJP
BJP Slams Viral Video: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के बीच प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को कोहनी मार दी. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह घटना उस दौरान की है, जब राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी सांसद जंतर-मंतर जाने का प्रयास कर रहे थे. भाजपा ने इस घटना को लेकर कांग्रेसियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है. फिलहाल, पुलिस ने घटना से संबंधित सभी वीडियो की जांच कर रही है. जांच के बाद मामले में FIR भी दर्ज की जा सकती है.
प्रियंका गांधी के इस व्यवहार को लेकर भाजपा हमलावर है. भाजपा बोली- भाई-बहन दोनों मिलकर बदतमीजी और मारपीट की दुकान चला रहे हैं. प्रियंका गांधी ने महिला पुलिस कर्मी पर कोहनी से हमला कर ये साबित कर दिया कि महिला सम्मान की बात करना कांग्रेस के लिए सिर्फ दिखावा है. सत्ता की राजनीति से लेकर सड़क पर मारपीट ही कांग्रेस का असली चेहरा है. स्कैम और लूट करने वाले अब सीधे-सीधे गुंडई और मारपीट पर उतर आए हैं. क्या यही है मोहब्बत की दुकान?
जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी, वीडियो वायरल #Delhi #PriyankaGandhi #RahulGandhi #Congress https://t.co/2QswTLVzDM
— Vistaar News (@VistaarNews) October 7, 2026
भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
प्रियंका गांधी के अलावा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसको लेकर भाजपा ने दावा किया कि राहुल गांधी एक महिला पुलिसकर्मी को धक्का देते नजर आ रहे हैं. भाजपा ने राहुल गांधी के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए निशाना साधा. वहीं, राहुल गांधी समेत सभी कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि वे चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे थे. लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग कर दिया.
ये भी पढ़ेंः ‘आपके पास सत्ता, लेकिन सड़कें…’, CJP आंदोलन से पहले भड़के अभिजीत दीपके, दी चेतावनी
जंतर-मंतर जाते समय हुई थी धक्का-मुक्की
बता दें, कांग्रेस पार्टी इस दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. दिल्ली में कई दिनों से प्रदर्शन कर रही है. पहले चुनाव आयोग के घेराव के लिए कांग्रेसी नेता पहुंचे थे, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी की वजह से चुनाव आयोग तक नहीं पहुंच पाए. इसके बाद सभी विपक्ष के नेता बस में सवार होकर जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गए, लेकिन इस दौरान भी पुलिस ने उन्हें जाने नहीं दिया. इसी दौरान कांग्रेसी नेताओं और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की की घटना सामने आई.