Vistaar NEWS

राहुल गांधी का आया फोन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से राजा वडिंग की छुट्टी, कौन संभालेगा पंजाब में PCC की जिम्मेदारी?

Raja Warring Resigns Punjab Congress

पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से राजा वडिंग ने दिया इस्तीफा

Punjab Congress President Resign Blow: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. राजा वडिंग 2022 से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) की कमान संभाल रहे थे. हालांकि, उनके इस्तीफे के बाद अभी तक यह क्लियर नहीं हुआ है कि अब यह जिम्मेदारी किसे दी जाएगी. अध्यक्ष पद की रेस में विजय इंदर सिंगला, परगट सिंह और सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम तेजी से चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, कई महीनों से पार्टी और संगठन के अंदर नेतृव्य को लेकर मंथन चल रहा था. इसी बीच गुटबाजी की भी चर्चा सामने आई थी. इसी बीच उन्होंने इस्तीफा दे दिया. नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर संभावना है कि 24 से 48 घंटों के अंदर घोषणा हो सकती है. इस रेस में कई नाम चल रहे हैं. फरवरी 2027 में विधानसभा चुनाव भी है. ऐसे में नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान जल्द होने की संभावना है.

राजा वडिंग के खिलाफ पंजाब में ही विरोध

राजा वडिंग के इस्तीफे को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि पंजाब के नए प्रभारी सचिन पायलट की रिपोर्ट और उनके द्वारा तैयार किए गए प्लान के बाद इस्तीफा देने की पेशकश की. राजा वडिंग के खिलाफ जब प्रदेश प्रभारी ने फीडबैक लिया तो काफी शिकायतें मिलीं. इतना ही नहीं, प्रदेश के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और सुखविंदर सिंह रंधावा तो खुलकर विरोध में उतर आए थे.

ये भी पढे़ंः CM भगवंत मान को नहीं मिली जापान जाने की इजाजत, केंद्र के क्लियरेंस से अटका दौरा

विजय इंदर सिंगला का नाम रेस में सबसे आगे

फिलहाल, अभी तक पार्टी ने किसी के नाम पर मुहर नहीं लगाई है. लेकिन माना जा रहा है कि पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला के नाम पर मुहर लग सकती है. हालांकि, ऐसा नहीं है कि सिर्फ विजय इंदर सिंगला का ही नाम चर्चा में है. इसके अलावा भी कई नाम रेस में आगे चल रहे हैं. जिसमें परगट सिंह, सुखविंदर सिंह रंधावा शामिल है. अब यह देखना यह होगा कि पार्टी किस नेता पर भरोसा जताती है.

Exit mobile version