राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, UP और उत्तराखंड की सीटों पर 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

Rajya Sabha Election Dates: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड-पश्‍च‍िम बंगाल की एक राज्‍यसभा सीट पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर द‍िया है. जिसके लिए 16 अक्टूबर को वोटिंग होगी.
Rajya Sabha Election

Rajya Sabha Election Dates: चुनाव आयोग ने राज्‍यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर द‍िया है. इसके तहत अब उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट पर चुनाव होंगे. इसके लिए 16 अक्टूबर को वोटिंग कराई जाएगी. साथ ही साथ पश्‍च‍िम बंगाल की भी एक सीट पर उपचुनाव होगा. यूपी की 10 सीटों पर होने वाला चुनाव बेहद खास माना जा रहा है. क्योंकि अगले ही साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

निर्वाचन आयोग के अनुसार, इन चुनावों के लिए 29 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर को होगी. ठीक एक द‍िन बाद 7 अक्टूर को स्क्रूटनी का काम क‍िया जाएगा. नामांकन वापस लेने की तारीख 9 अक्टूबर होगी.

मतदान और मतगणना की प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2026 को होगी. यूपी की 10 सीटों पर होने वाला चुनाव बेहद खास माना जा रहा है. क्योंकि अगले ही साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

क्यों हो रहे राज्‍यसभा चुनाव?

उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर चुनाव की वजह वहां मौजूदा सांसदों का कार्यकाल पूरा होना है. जिनमें नीरज शेखर, बृजलाल, प्रोफेसर राम गोपाल यादव, रामजी, बीएल वर्मा, सीमा, दिनेश शर्मा, गीता उर्फ चंद्रप्रभा जैसे नेताओं का नाम शामिल हैं. जिनका कार्यकाल पूरा हो रहा है. 

तो बंगाल में इसलिए हो रहा उपचुनाव

बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद से ही लगातार कई राज्‍यसभा सांसदों ने अपने पद से इस्तीफा दिया था. कुछ लोग दोबारा चुनकर राज्‍यसभा पहुंच चुके हैं. तो वहीं रुक्मिणी मलिक के इस्तीफे से खाली हुई सीट अब तक भर नहीं पाई है. उपचुनाव के ऐलान के बाद अब देखना होगा कि रुक्मिणी मलिक किस दल से चुनाव लड़ती हैं. आपको यह भी बता दें कि रुक्मिणी  इसी साल अप्रैल में वह राज्य सभा के लिए चुनी गईं थीं. 

ये भी पढ़ें:मुंडवा में BJP के साथ बड़ा ‘खेला’! 10 पार्षद होने के बावजूद प्रत्याशी को 0 वोट, RLP ने मारी बाजी

ज़रूर पढ़ें