रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, इतनी संपत्ति के मालिक थे
रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन
Vijaypat Singhania Dies: रेमंड ग्रुप के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन मुंबई में हो गया. कंपनी के चेयरमैन और मैनेंजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया ने इस खबर की पुष्टि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की है. सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उनके पिता एक दूरदर्शी नेता और समाज की सेवा करने वाले व्यक्ति थे. वे आने वाले पीढ़ियों को मोटिवेट करते रहेंगे.
मुंबई के चंदनवाड़ी में होगा अंतिम संस्कार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजयपत सिंघानिया की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रविवार (29 मार्च) दोपहर 1.30 बजे मुंबई के रुपारेल मार्ग स्थित हवेली पर आयोजित किया जाएगा. इसके बाद चंदनवाड़ी स्थित श्मशान घाट में दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा.
RIP. Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/nGtOGAEtHt
— Gautam Singhania (@SinghaniaGautam) March 28, 2026
कौन थे विजयपत सिंघानिया?
- विजयपत सिंघानिया की गिनती भारत के सबसे सफल बिजनेसमैन में होती थी.
- वे साल 2006 से 2007 तक मुंबई के शैरिफ रहे.
- उन्होंने रेमंड ग्रुप को वैश्विक ब्रांड बनाया और कपड़ा के कारोबार में पहचान दिलाई.
- उनकी एविएशन के क्षेत्र में गहरी रुचि थी. वे भारत के साहसी एविटर्स में गिने जाते थे.
- हॉट एयर बैलून को लेकर उनका लगाव जगजाहिर था. इस क्षेत्र में उन्होंने ढ़ेरों रिकॉर्ड बनाए.
- साल 1994 में उन्हें इंडियन एयरफोर्स ने ऑनरेरी एयर कमोडोर की उपाधि दी थी.
- विजयपत सिंघानिया को तेनजिंग नोर्गे एडवेंचर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है.
- साल 2006 में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया था.
ये भी पढ़ें: ‘अतीक अहमद कोई राष्ट्रभक्त था क्या?’, ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद ASP अनुज चौधरी बोले- फिल्म में सही दिखाया गया
- साल 2015 में उन्होंने कंपनी की 37 प्रतिशत हिस्सेदारी बेटे गौतम सिंघानिया को दे दी थी.
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अपने पीछे करीब 12000 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं.