Republic Day 2025: महाकुंभ, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, आकाश में गरजते राफेल, ‘डेयरडेविल्स’ का साहस…कर्तव्य पथ पर दिखा आर्मी का दम
Republic Day 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया. मुख्य कार्यक्रम में इस साल इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो भारत के मुख्य अतिथि थे.
कर्तव्य पथ पर परेड
Republic Day 2025: पूरे देश में 76वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) का जश्न मनाया जा रहा है. दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मुख्य समारोह का आयोजन हुआ. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया. मुख्य कार्यक्रम में इस साल इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो भारत के मुख्य अतिथि थे. कार्यक्रम में PM नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह के अलावा विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे. इस दौरान कई राज्यों की मनमोहक झांकियां नजर आईं. साथ ही भारत अपनी ताकत का प्रदर्शन किया.