Vistaar NEWS

NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान पर अखिलेश का बड़ा बयान, सरकार को दी नसीहत

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यदि शिक्षा मंत्रालय में बदलाव किया जाता है तो इसका फायदा खुद केंद्र सरकार को होगा. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब नीट परीक्षा को लेकर देशभर में छात्रों का विरोध जारी है. सीजेपी भी संसद की तरफ कूच कर रही है. इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात भी चर्चा में है.

मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की आलोचना की. उनका कहना था कि यदि सरकार शुरुआत में ही छात्रों से बातचीत करती और उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुनती, तो हालात इस स्तर तक नहीं पहुंचते. उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि उनकी मांगों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए.

कॉकरोच जनता पार्टी आज जंतर मंतर से संसद तक मार्च निकाल रही है. इससे पहले पुल‍िस की तरफ से प्रदर्शनकार‍ियों को रोकने की तमाम कोशिशें की गईं. पुल‍िस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. वहीं खबर यह भी है कि पुल‍िस ने अभ‍िजीत दीपके को उठा ल‍िया है.

अख‍िलेश यादव ने बोला प्रधान पर हमला?

पेपर लीक के मुद्दे पर भी सपा प्रमुख ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा घोटालों के मामलों में अब तक असली जिम्मेदार लोगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है. अखिलेश ने यह भी कहा कि सरकार पर्याप्त सरकारी नौकरियां नहीं निकाल रही है, क्योंकि ऐसा करने पर आरक्षण के नियमों का पालन करना पड़ेगा.

समय-समय बदलते रहें मंत्रालय

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग से जुड़े सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि किसी मंत्री का लंबे समय तक एक ही मंत्रालय में बने रहना कई बार व्यवस्था के लिए ठीक नहीं होता. उनके अनुसार समय-समय पर मंत्रालयों में बदलाव होना चाहिए, जिससे कामकाज में नई सोच और जवाबदेही बनी रहे.

ये भी पढ़ें:LIVE: अभिजीत दीपके को पुलिस ने उठाया, संसद भवन के करीब पहुंचे प्रदर्शनकारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Exit mobile version