जंतर मंतर को खाली कराया गया, नड्डा बोले- धरना खत्म करें प्रदर्शनकारी
CJP का प्रदर्शन
Cockroach Janata Party Parliament March: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के हजारों समर्थक संसद मार्च की तैयारी में जुटे हैं. सीजेपी का दावा है कि करीब 10 हजार लोग प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे हैं. हालांकि दिल्ली पुलिस ने मार्च की अनुमति नहीं दी है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से मार्च में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि आंदोलन पूरी तरह अहिंसक रहेगा और किसी भी ऐसी गतिविधि से बचा जाएगा जिससे इसके उद्देश्य पर सवाल खड़े हों.
इस बीच सुबह कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पार करने की कोशिश की, जिससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी। बाद में पुलिस ने हालात पर नियंत्रण कर लिया.
कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च से जुड़े सभी बड़े अपडेट जानने के लिए ब्लॉग को पढ़ें….