Vistaar NEWS

बिहार के सेशन जज को SC ने लगाई फटकार, कहा- खुद को बाहुबली मत समझिए

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट (File Photo)

Stop Acting Like A Bahubali: सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और वी मोहना की एक बेंच ने बिहार के जज के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि खुद को बाहुबली मत समझिए. सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी एसपी को दोषी ठहराए जाने के मामले में की है. जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह मामला बिहार के रोहतास जिले से सासाराम का है. जहां पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-4, अनिल कुमार ने एक मामले में जिले के तत्कालीन एसपी रौशन कुमार को एक मामले में दोषी ठहरा दिया. एसपी ने इस दौरान जज के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. सुप्रीम कोर्ट ने एसपी को दोषी ठहराने वाले जज को ही फटकार लगा दी और कहा कि आप खुद को बाहुबली मत समझिए.

जज के व्यवहार पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और वी मोहना की एक बेंच ने सुनवाई की. इस दौरान कोर्ट ने जज अनिल कुमार के व्यवहार को लेकर सवाल उठाए और कहा कि आपके कानून की समझ निराशाजनक है. हम खुद हैरान हैं.

बाहुबली जैसा व्यवहार बंद करेंः SC

जस्टिस बागची ने जज को फटकार लगाते हुए कहा कि आपने इतना आक्रामक रवैया अपनाया है. आपने एसपी को बुलाया और उसी दिन उस पर दोषारोपण कर दिया. आपका फैसला हैरान कर देने वाला है. इस दौरान एससी ने पूछा कि क्या आप अपने क्षेत्र और अधिकार में रहते हुए दोषी ठहराया और सजा दी? इस दौरान सीजेआई ने कहा कि बाहुबली जैसा व्यवहार करना बंद करिए.

क्या था मामला?

बता दें, बिहार के जज ने एसपी रौशन कुमार को अदालत के आदेशों को जानबूझकर न मानने के आरोप में दोषी ठहराया था. इस दौरान उनके ऊपर 1 रुपए का जुर्माना भी लगाया. लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट ने जज को ही फटकार लगा दी.

Exit mobile version