आजम खान परिवार को SC से बड़ी राहत, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में UP सरकार की याचिका खारिज

Azam Khan Supreme Court Relief: उत्तर प्रदेश सरकार ने हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए आजम खान की दोषसिद्धि पर लगी रोक और उन्हें मिली राहत को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी. जिसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया.
Supreme Court Azam Khan

आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

Fake Birth Certificate Case: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली यूपी सरकार की याचिका को खारिज कर दिया है. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आजम खान की सजा और दोषसिद्धि पर रोक लगाई थी. अब सुप्रीम कोर्ट ने भी हाई कोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा है.

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए आजम खान की दोषसिद्धि पर लगी रोक और उन्हें मिली राहत को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी. जिसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया. फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में निचली अदालत ने आजम खान को दोषी ठहराया था और 7 साल की सजा सुनाई.

निचली अदालत से मिली थी 7-7 साल की सजा

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में आजम खान के साथ ही उनकी पत्नी और बेटे को भी राहत दी है. जबकि हाई कोर्ट से सिर्फ आजम खान को राहत मिली थी. निचली अदालत ने तीनों को दोषी ठहराते हुए 7-7 साल की सजा सुनाई थी. निचली अदालत के फैसले को आजम खान ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी. हाई कोर्ट ने आजम खान की सजा और दोषसिद्धि पर रोक लगा दी थी.

आजम खान और पत्नी-बेटे को भी राहत

आज मंगलवार को आजम खान और उनके परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. क्योंकि कोर्ट ने न सिर्फ आजम खान बल्कि उनकी पत्नी और बेटे को भी राहत दी है. फिलहाल, अभी आजम खान जेल में ही बंद हैं. क्योंकि उनके ऊपर पहले से ही कई अन्य मामले में भी दर्ज हैं. हाल ही में आजम खान फर्जी पैन कार्ड मामले में जेल से छूटे थे, लेकिन उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर फिर जेल भेज दिया है, जिसके बाद से जेल में ही बंद हैं.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें