ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आ रहे पाकिस्तानी मंत्री, मुसादिक मलिक SCO समिट में होंगे शामिल
पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक
2 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले (जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी) के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा 6 और 7 मई 2025 की मध्य रात्रि को से चलाया गया था. इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकी ठिकानों को जमींदोज कर दिया था. अब इस ऑपरेशन के बाद अब पहली बार कोई पाकिस्तानी मंत्री भारत के दौरे पर आ रहा है. इस्लामाबाद ने शनिवार को बताया कि पाकिस्तान अगले हफ्ते SCO सम्मेलन के लिए भारत में अपना एक मंत्री भेजेगा.
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने किया साफ
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के ‘सभ्यता संवाद’ (Civilisational Dialogue) में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगे. एससीओ देशों की ये अहम मीटिंग 20 से 22 नवंबर तक दिल्ली में चलेगी. भारत ने 28 अक्टूबर को ऐलान किया था कि तय निमय के मुताबिक, एसईओ के सभी मेंबर को न्योता भेजा गया है.

साल 2023 में हुआ था पाकिस्तानी मंत्री का दौरा
मंत्री मुसादिक मलिक के दौरे से पहले साल 2023 में पाकिस्तान के किसी मंत्री का दौरा हुआ था, जब तत्कालीन फॉरेन मिनिस्टर बिलावल भुट्टो जरदारी एससीओ फॉरेन मिनिस्टर्न की मीटिंग के लिए गोवा आए थे. बता दें कि एससीओ यूरेशिया के बड़े हिस्से में फैले देशों का एक पॉलिटिकल और सिक्योरिटी यूनियन है, जिसमें चीन और रूस भी शामिल हैं. ऑर्गनाइजेशन की वेबसाइट के मुताबिक, इस रीजन ब्लॉक में अभी 10 मेंमर शामिल हैं.
दिल्ली में होने जा रहे इस कार्यक्रम में एससीओ मेंबर देशों के प्रतिनिधि एक साथ जुटेंगे, सिविलाइजेशनल डायलॉग और कल्चरल अंडरस्टैंडिंग से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार शेयर करेंगे. पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री ने एक्स पर आगे लिखा कि पाकिस्तान सरकार आपसी सम्मान की भावना के साथ एससीओ फ्रेमवर्क के तहत सभ्यताओं के बीच संवाद और लोगों के आपसी संपर्क को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है.



