शवों के प्राइवेट पार्ट्स का मजाक उड़ाना पड़ेगा भारी? डॉक्टर सेजल पवार के खिलाफ बैठी इनक्वायरी

Sejal Pawar Pranit More: डॉक्‍टर सेजल पवार की मुश्किलें अब बढ़ती जा रही है. एक टिप्‍पणी के बाद मेडिकल एसोसिएशन ने जांच बिठा दी है.
डॉक्‍टर सेजल पवार

डॉक्‍टर सेजल पवार

Sejal Pawar Pranit More: देश में इन द‍िनों स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे अपनी एक वीडियो के कारण विवादों में घिर गए. उन पर मामला भी दर्ज कर लिया गया है. वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर सेजल पवार की मुश्‍किलें भी अब बढ़ती नजर आ रही हैं. लोगों की नाराजगी साफ तौर पर देखने को मिल रही है. वीडियो सामने आने के बाद अब मुंबई के केईएम अस्पताल प्रशासन ने उनके खिलाफ एक हाई लेवल इनक्वायरी कमेटी का गठन किया है, जो पूरे मामले की जांच करेगी.

विवाद बढ़ने पर सेजल पवार ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. उन्होंने कहा कि उनसे गलती हुई और उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. उन्होंने पूरे घटनाक्रम को अपने लिए सीख बताया और स्वीकार किया कि उन्हें ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी.

प्रणीत मोरे समेत कई लोगों पर केस दर्ज

अब यह पूरा मामला केवल सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं रहा है. महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने कथित रूप से आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री के प्रसार को लेकर मामला दर्ज किया है.

जांच के दायरे में कॉमेडियन प्रणित मोरे, वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा और अन्य लोग भी शामिल हैं. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो और संबंधित सामग्री किस तरह प्रसारित हुई.

मेडिकल स्टूडेंट्स ने जताई नाराजगी

ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने भी इस प्रकरण पर आपत्ति जताई है. संगठन का कहना है कि मेडिकल शिक्षा में उपयोग किए जाने वाले शवों के प्रति सम्मान बनाए रखना डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों की नैतिक जिम्मेदारी है. एसोसिएशन ने टिप्पणी को संवेदनहीन बताते हुए कहा कि इससे चिकित्सा पेशे की गरिमा प्रभावित होती है. 

ये भी पढ़ें:4 इंटरव्यू और 3 हफ्तों की मेहनत गई बेकार! कैंड‍िडेट ने 20 लाख का ऑफर ठुकराया, कंपनी ने क्यों मानी अपनी गलती?

ज़रूर पढ़ें