Vistaar NEWS

इश्क चढ़ा परवान! जीजा के प्यार में पागल हुई साली, रोती रह गई बहन फिर भी 3 बच्चे छोड़कर घर से भागी

jija sali affair

जीजा से साथ साली फरार

Love Affair: कहते हैं ना कि प्यार अंधा होता है. वह ना तो उम्र देखता है और ना ही पैसा. उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां तीन बच्चों की मां अपने जीजा के साथ फरार हो गई. जीजा के भी दो बच्चे बताए जा रहे हैं. यानी दोनों घर पर 5 बच्चे छोड़ कर रफू-चक्कर हो गए. फिलहाल, दोनों परिवारों के घर पर कोहराम मचा हुआ है.

जानकारी के अनुसार, युवक अपनी ससुराल में काफी आता-जाता रहता था. इस दौरान वहां पर अपनी साली से मिलता-जुलता. धीरे-धीरे बातचीत शुरू हो गई और वह प्यार तक पहुंच गई. दोनों के बीच रिश्ता भी था. इसलिए घरवालों ने कोई शक नहीं किया. हालांकि, महिला युवक की मौसेरी साली थी. देखते ही देखते दोनों के बीच नजदीकियां इतनी ज्यादा बढ़ गईं कि एक साथ रहने की कसमें खाने लगे. अंत में पति और 3 बच्चों को छोड़कर महिला अपने प्रेमी जीजा के साथ फरार हो गई.

पुलिस ने दी समझाइश

घर में जब महिला काफी देर तक नहीं दिखाई तो परिवार के लोगों ने खोजबीन करना शुरू कर दिया. इस दौरान पता चला कि जीजा भी घर से गायब है. दोनों के घरवाले थाने पहुंच गए. पुलिस ने भी एक्शन लेते हुए दोनों जीजा साली को थाने बुलाया और समझाइश दी. लेकिन इस दौरान दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़े रहे. अंत में पुलिस ने परिवार को समझाया कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहने का वादा कर रहे हैं. ऐसे में कोई अपहरण और जबरदस्ती का कोई केस नहीं बनता है.

ये भी पढ़ेंः शादी के लिए मना किया तो इंटरव्यू के बहाने बुलाया, फिर प्रेमी ने केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया

5 बच्चों को छोड़ जीजा-साली फरार

दोनों के परिवार वालों का कहना है कि बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि दोनों ऐसा कदम उठा सकते हैं. घर पर सभी का रो-रोकर बुरा हाल और मातम जैसा माहौल है. इसके साथ ही पूरे रिश्तेदारी में चर्चा का विषय बना हुआ है. हैरानी की बात यह है कि दोनों के छोटे-छोटे बच्चे भी हैं. महिला के 3 बच्चे तो युवक के 2 बच्चे घर पर हैं. वहीं युवक की पत्नी का भी घर पर रो-रोकर बुरा हाल है.

Exit mobile version