शादी के लिए मना किया तो इंटरव्यू के बहाने बुलाया, फिर प्रेमी ने केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया
प्रेमी ने प्रेमिका को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया
Kolkata Crime: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकात में एक 28 साल की युवती ने अपने प्रेमी से शादी के लिए इनकार कर दिया था. जिसकी वजह से प्रेमी नाराज हो गया और प्रेमिका को इंटरव्यू के बहाने बुलाया और उसके ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी. जिसकी वजह से युवती जिंदा जल गई और उसकी मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
यह मामला 3 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे की है. जहां प्रेमी सिद्धार्थ चारीवाल ने ईडन गार्डन्स के पास सागर मैदान में अपनी प्रेमिका को इंटरव्यू के बहाने बुलाया और फिर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. सागर मैदान सुनसान जगह थी, जिसका आरोपी ने फायदा उठाते हुए मामूली विवाद के बाद केरोसिन डालकर आग लगा दी. युवती को इलाज के लिए घायल अवस्था में SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने दर्ज किया मामला
मृतका की मां ने बेटी की मौत के बाद बताया कि बेटो को कई बार फोन किया तो उसने नहीं उठाया. शाम करीब 4 बजे फोन किया तो एक पुलिस के अधिकारी ने जानकारी दी, जिसे सुनते ही हैरान रह गई. बेटी ने इंटरव्यू के लिए सिद्धार्थ चारीवाल के पास गंगा सागर मैदान जाने की बात कही थी. मृतका ने मरने से पहले ही अपनी मां और पुलिस को बयान दिया था, जिसमें सिद्धार्थ पर केरोसिन डालकर आग लगाने की बात कही थी. पुलिस ने मृतका के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है.
ये भी पढ़ेंः पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दिया बड़ा कांड! अवैध संबंध का विरोध करने पर काटा पति का प्राइवेट पार्ट
शादी से इनकार करने पर नाराज था आरोपी
मां ने बताया कि आरोपी लगातार बेटी पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था. लेकिन बेटी ने यह कहते हुए शादी के लिए मना कर दिया कि दोनों के धर्म अलग हैं. इसलिए मैं शादी नहीं कर सकती. इसकी बात को लेकर आरोपी नाराज चल रहा था और वह इंटरव्यू के बहाने बुलाकर मार डाला. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सिद्धार्थ चारीवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.