लोकसभा स्पीकर की तरफ कागज उछालने वाले 8 सांसद सस्पेंड, टेबल पर चढ़कर फेंका था पेपर
लोकसभा स्पीकर की तरफ कागज फेंकने वाले 6 कांग्रेस सांसद सस्पेंड.
Lok Sabha MP suspended: लोकसभा में कागज उछालने वाले 8 सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया है. सांसदों ने टबल पर चढ़कर लोकसभा स्पीकर की तरफ पेपर फेंका था. इसके साथ ही सदन की कार्यवाही को बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.
पूरे सत्र के लिए किए गए सस्पेंड
मंगलवार को लोकसभा में कार्यवाही के दौरान सदन की मर्यादा तोड़ी गई. लोकसभा की कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान विपक्ष के कुछ सांसदों ने लोकसभा स्पीकर की तरफ कागज फेंके. जिसके बाद 8 सांसदों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पूरे सत्र से निलंबित कर दिया गया.
#UPDATE | A total of 8 MPs have been suspended, including Hibi Eden, Amarinder Singh Raja Warring, Manickam Tagore, Gurjeet Singh Aujla, Kiran Kumar Reddy, Prashant Padole, S. Venkatesan and Dean Kuriakose. https://t.co/Gc6IppFVu8
— ANI (@ANI) February 3, 2026
इन सांसदों को किया गया निलंबित
जिन सांसदों को निलंबित किया गया है, उनमें डीन कुरियाकोस, किरण रेड्डी, अमरिंदर सिंह राजा वड़िग, मणिकम टैगौर, गुरजीत औजला, हिबी इडेन, वेंकेट रमन और प्रशांत पडोले शामिल हैं. वहीं सस्पेंड होने के बाद सभी सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं.
‘2 दिन से राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा’
मंगलवार को पूरा विवाद राहुल गांधी को सदन में बोलने की अनुमति ना देने के बाद शुरू हुआ. पीठासीन अधिकारी ने राहुल गांधी को सदन में बोलने की इजाजत नहीं दी और इसके बाद दूसरे सदस्यों के नाम पुकारे. इसके बाद विपक्ष के दूसरे दलों, जिनमें तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी शामिल हैं. इनके सदस्यों ने भी बोलने से इनकार कर दिया और सदन की कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा किया.
सस्पेंड किए गए सांसदों ने कहा कि दो दिन से राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा है. इसलिए हमने कागज फाड़कर उड़ाया था.
ये भी पढे़ं: Dhurandhar 2 Teaser Out: ‘धुरंधर 2’ के टीजर ने मचाया तहलका, पहले पार्ट से भी खतरनाक है रणवीर सिंह का डेडली लुक