Praises Chenab Bridge Indian Railways: सामाजिक कार्यकर्ता और मशहूर शिक्षाविद सोनम वांगचुक जंतर-मंतर में हुए आंदोलन के बाद अपने घर जा रहे हैं. घर जा रहे सोनम वांगचुक ने भारतीय रेलवे की तारीफ करते हुए अनुभव शेयर किया है. इस दौरान उन्होंने सरकार के वादों को लेकर भी बात की और बताया कि सफर के दौरान एक दिन कश्मीर में ठहरेंगे, फिर अगले दिन अपने घर लद्दाख के लिए निकलेंगे. सोनम वांगचुक 26 दिनों की भूख हड़ताल करने के बाद दिल्ली से अपने घर जा रहे हैं.
सोनम वांगचुक ने यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर किया है. उन्होंने एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर खुशी जताई है. साथ ही सरकार को लिखित में किए गए वादे भी याद दिलाए हैं. उन्होंने कहा कि मैनें परसो ही बता दिया था कि लद्दाख के लिए निकल रहे हैं. हम ट्रेन से निकले और मुझे ट्रेन से सफर करना बहुत अच्छा लगता है. दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन जो चली है, उसमें मैंने पहली बार यात्रा की. मैं चिनाब पर बने ब्रिज को देखना चाहता था. ये मेरा अनुभव बहुत शानदार रहा. मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व है.
AM PROUD OF INDIAN RAILWAYS
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 30, 2026
Want to be proud of Indian (govt) promises too…
Copy-LeftRightnCentre… pic.twitter.com/syCigFCKOb
एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर खुशी जताई
सोनम वांगचुक ने इस दौरान लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि सरकार उनके और सीजेपी से किए गए वादों को पूरा करेगी. इसके साथ ही उन्होंने परीक्षाओं में सुधार को लेकर लाए गए बिल पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा प्रणाली पर सुधार लाएगी. सरकार से अपील की है कि वे प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर कोई कार्रवाई न करें, ताकि सभी एक बार फिर से राष्ट्र निर्माण में जुट सकें.
ये भी पढ़ेंः कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल थे 2873 आरोपी? दिल्ली पुलिस का दावा- 101 पर दर्ज है हत्या का मुकदमा
लद्दाख जा रहे सोनम वांगचुक
उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और राहुल गांधी को भी साझा किया है. बता दें, सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर-मंतर में सीजेपी द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन का समर्थन किया और 26 दिनों तक भूख हड़ताल जारी रखा. जब सरकार ने उनकी सभी मांगों को स्वीकार कर लिया. इसके बाद उन्होंने अपनी हड़ताल खत्म की. इस दौरान वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे. अब वह पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लद्दाख के लिए निकल पड़े हैं.
