राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट में पाकिस्तानी साजिश, पंजाब से महिला समेत दो गिरफ्तार

Sri Ganganagar railway track blast: राजस्थान के गंगानगर में हुए रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने दो आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है. जिनमें एक मह‍िला भी शामिल है.
Sri Ganganagar railway track blast

पुल‍िस ने दोनों को पंजाब से किया ग‍िरफ्तार

Sri Ganganagar railway track blast: राजस्थान के श्रीगंगानगर में 3 नवंबर को रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट हुआ था. तभी से सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच में जुटी हुई थी. अब इस मामले में पाकिस्तान कनेक्‍शन सामने आया है. इसके साथ ही राजस्‍थान एटीएस ने दो आरोपियों को पंजाब के गुरदासपुर से गिरफ्तार किया है. जिसमें एक महिला भी शामिल है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महकदीप कौर और दविंदर सिंह के रूप में हुई है. जांच में पता चला  है कि यह ब्लास्ट पाकिस्तान में बैठे एक एजेंट ने कराया था.

इस पूरे मामले इस बात की आशंका भी है कि मह‍िला का इस्‍तेमाल हनीट्रैप के लिए किया गया होगा. पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिला पाकिस्तान के 2 हैंडलर्स के संपर्क में थी,एक हैंडलर का नाम ‘चाचा’ जबकि दूसरे का नाम ‘शाह’ बताया जा रहा है.

अब तक की जांच में यह भी पता चला है कि दोनों को रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट करने के लिए पैसे भी मिले थे. पुलिस को शक है कि यह आईएसआई का नया तरीका हो सकता है. जिसमें अकेली रह रही महिलाओं को निशाना बनाया जाता है. आर्थिक तंगी के नाम पर उनसे अपना काम कराया जाता है.

मह‍िला के घर से मिले कई हथ‍ियार

पुलिस ने जिस समय महिला को उसके घर से गिरफ्तार किया. उस समय भी उसके पास हथियारों का जखीरा था. महिला के पास से 2 हथियार, 46 कारतूस और 30 हजार रुपये बरामद हुए हैं. अब पुलिस महिला के अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है. जांच में सामने आया है कि वारदात से पहले दोनों आरोपी श्रीगंगानगर के एक स्थानीय होटल में रुके थे. इसके साथ ही दोनों ने ब्लास्ट को अंजाम दिया था.

3 नवंबर को श्रीगंगानगर के रेलवे ट्रैक पर रात करीब 9 बजकर 45 मिनट पर श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर के पास ब्लास्ट हुआ था. अगर यह ब्लास्ट थोड़ी देर पहले या बाद में होता तो ट्रेन इसकी चपेट में आ सकती थी. जिसकी वजह से कई लोगों की मौत हो सकती थी. 

ये भी पढ़ें: IPL फाउंडर और भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटेन की नागरिकता, फोटो शेयर कर दी जानकारी

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें