5000 लोगों को छोड़कर सभी ने दिया सुनेत्रा पवार को वोट, अजीत पवार की सीट पर उपचुनाव में क्या हुआ?
बारामती सीट पर सुनेत्रा पवार ने दर्ज की जीत
Sunetra Pawar Baramati by-election: महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था. इस चुनाव उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार चुनावी मैदान में थीं. सुनेत्रा पवार ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा. उन्हें पूरी विधानसभा के लोगों का भारी समर्थन मिला है. कुल मिलाकर विरोध जो भी उम्मीदवार खड़े थे उन सबको कुल 5 हजार वोट ही मिले. जबकि सुनेत्रा को करीब 2.19 लाख वोट मिले हैं.
बारामती के उपचुनाव की खास बात यह रही कि मैदान में कोई बड़ा मजबूत विपक्षी उम्मीदवार नहीं था. कई प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवारों के हटने या कमजोर रहने की वजह से मुकाबला पूरी तरह एकतरफा हो गया था. यही कारण है कि नतीजों में ऐसा अंतर देखने को मिला है.
सुनेत्रा पवार को इस उपचुनाव में लगभग पूरी विधानसभा के वोट मिले हैं. सिर्फ गिने-चुने हजार वोट ही अन्य उम्मीदवारों को मिले हैं. चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़ों में भी दिखा कि बाकी उम्मीदवारों को बेहद कम वोट मिले, जबकि पवार को भारी बहुमत मिला.
समर्थन या फिर सहानुभूति?
इस जीत को पवार परिवार के मजबूत गढ़ बारामती में उनकी पकड़ का प्रमाण माना जा रहा है.अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई सीट पर जनता ने सहानुभूति और भरोसे दोनों के आधार पर उन्हें समर्थन दिया.
दिलचस्प बात यह भी रही कि इतनी बड़ी जीत के बावजूद सुनेत्रा पवार ने समर्थकों से जश्न न मनाने की अपील की और इसे जिम्मेदारी के साथ स्वीकार करने की बात कही है.
क्यों बारामती में हुए उपचुनाव?
महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन एक प्लेन हादसे में हो गया था. इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी. उनकी जगह उनकी पत्नी ने यहां से चुनाव लड़ा. यह सीट अजीत पवार की परंपरागत सीट मानी जाती है. इस सीट के बाद यह एक बार फिर तय हो चुका है.
ये भी पढ़ें: ‘गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल…’, बंगाल-असम जीत पर PM मोदी ने बोले- सालों की साधना आज सिद्ध