Vistaar NEWS

जीत के बाद पीएम मोदी से मिले थलापति विजय, इस बात के लिए प्रधानमंत्री को बोला Thank you

CM Vijay Meets PM Modi

पीएम मोदी से मिले थलापति विजय

CM Vijay Meets PM Modi: पहली बार चुनाव लड़ने और जीत दर्ज करने के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय ने पीएम मोदी से मुलाकात की है. विजय अपनी काले सूट-पैंट और व्हाइट शर्ट वाली ड्रेस में ही पीएम मोदी से मिलने पहुंचे. विजय ने जीत दर्ज करने के बाद पहली बार पीएम मोदी के साथ मुलाकात की और फूल देकर उनका स्वागत किया. विजय ने शॉल उढ़ाकर भी पीएम को सम्मान किया और उनसे बातचीत की.

विजय ने पीएम मोदी को कहा थैंक्यू

विजय ने पीएम मोदी को 11वीं सदी के चोल कालीन ताम्रपत्र (लीडन प्लेट्स) लेकर स्वदेश लाने के लिए धन्यवाद भी कहा. बता दें कि कुल 30 किलोग्राम वजनी इन 24 ताम्रपत्रों पर प्राचीन तमिल और संस्कृत भाषा में चोल राजाओं (राजराज चोल प्रथम और राजेंद्र चोल प्रथम) द्वारा नागपट्टिनम के बौद्ध विहार को दान देने का ऐतिहासिक विवरण दर्ज है.

विजय ने इस मुलाकात में पीएम मोदी के सामने अपने राज्य से जुड़े कई मुद्दे भी उठाए है. कावेरी नदी पर मेकेदातु बांध परियोजना का मुद्दा उठाया. कर्नाटक के डिप्टी सीएम द्वारा इस परियोजना का भूमिपूजन किए जाने की घोषणाओं के बीच विजय अपनी चिंता व्यक्त की. विजय ने इस संबंध में 26 मई को पीएम मोदी को एक पत्र भी लिखा था.

सीएम विजय ने पीएम मोदी के सामने अपने राज्य यानि तमिलनाडु के किसानों की समस्या रखी. उन्होंने पीएम से अनुरोध किया कि वे वे जल शक्ति मंत्रालय और केंद्रीय जल आयोग को निर्देश दें कि वे उपर्युक्त परियोजना के लिए, सह-तटीय राज्यों अर्थात् तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी की सहमति प्राप्त किए बिना अनुमति प्रदान न करें.

12 साल बाद हुई मुलाकात

गौरतलब है कि सीएम विजय और पीएम मोदी की ये मुलाकात ठीक 12 साल बाद हुई है. इससे पहले सीएम विजय और पीएम मोदी साल 2014 में मिले थे, जब पीएम मोदी ने पहली बार देश के प्रधानमंत्री पद की सपथ ली थी.

ये भी पढ़ें:बंगाल में ममता को फ‍िर लगा जोर का झटका! काकोली घोष ने टीएमसी से दिया इस्तीफा

Exit mobile version