बंगाल में ममता को फिर लगा जोर का झटका! काकोली घोष ने टीएमसी से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी और काकोली घोष
Kakoli Ghosh Resigns TMC: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. उनके कई सालों साथ काम कर रहे नेता ममता का साथ छोड़ते नजर आ रहे हैं. इन सब के बीच अब काकोली घोष ने भी ममता का साथ छोड़ने का ऐलान कर दिया है. कुछ दिन पहले ही काकोली के बेटे ने इस बात के संकेत दिए थे कि उनकी मां अब किसी भी समय पार्टी छोड़ सकती हैं.
काकोली ने 24 मई को ही बारासात संगठनात्मक जिले के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. रविवार को मध्यमग्राम स्थित तृणमूल जिला कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए बारासात से तृणमूल सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि उनका इस्तीफा पार्टी के दिखावे, संस्थागत भ्रष्टाचार और राजनीतिक सलाहकार फर्मों के दखल के खिलाफ एक विरोध है,
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी को लिखे एक पत्र में काकोली ने कहा कि हाल के दिनों में पश्चिम बंगाल में अपराध और भ्रष्टाचार की कुछ चिंताजनक घटनाओं ने स्वाभाविक रूप से आम लोगों के मन में सवाल और आशंकाएं पैदा कर दी हैं.
बंगाल में टीएमसी में बगावत
पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद तृणमूल कांग्रेस के अलग-अलग स्तरों से असंतोष के साफ संकेत उभरने लगे. पार्टी के भीतर आपसी आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया और यह सिलसिला अभी तक जारी है. राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि आने वाले दिनों में टीएमसी के कई दिग्गज नेता पार्टी छोड़ सकते हैं.
काकोली घोष दस्तीदार बंगाल के बारासात संसदीय क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद हैं. वह चार बार से लगातार इसी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 100 से ज्यादा पार्षदों ने 25 और 26 मई 2026 को सामूहिक रूप से अपने पदों और पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.
ये भी पढ़ें:केरलम के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन और उनकी बेटी के घर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में एक्शन