व‍िजय के बाद अब धनुष की बारी? क्‍यों लगाई जा रही राजनीति में एंट्री की अटकलें

Dhanush Political Entry: साउथ में एक बार फ‍िर अटकलें लगाई जा रही हैं कि एक्टर धनुष जल्द ही राजनीति में एंट्री कर सकते हैं. हालांकि इस तरह की बातों को लेकर अब तक धनुष ने कुछ भी नहीं कहा है.
धनुष

धनुष

Dhanush Political Entry: तमिलनाडु की राजनीति में एक्टर विजय के बाद अब नए एक्‍टर की एंट्री को लेकर अटकलों का बाजार गर्म ह. ऐसा दावा किया जा रहा है कि विजय के बाद अब एक्‍टर धनुष ने भी राजनीति में एंट्री करने की तैयारी कर ली है. हालांकि इस तरह की अटकलों को लेकर अब तक धनुष की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है. लेकिन उनके कई पुराने वीड‍ियो सोशल मीडिया पर उनके समर्थक जमकर शेयर कर रहे हैं.

हाल ही में धनुष ने अपना  43वां जन्मदिन मनाया है. इस दौरान उन्‍होंने कई लोगों को मुफ्त ऑटो रिक्शा वितरित किए. इसके अलावा 30 लोगों को रोजगार के लिए आर्थिक तौर पर मदद दी है. यही वजह है कि ऐसा कहा जा रहा है कि वह भी व‍िजय की तरह ही राजनीति में एंट्री करने की तैयारी कर रहे हैं.  

व‍िजय और धनुष ऐसे पहले अभ‍िनेता नहीं हैं. उन्होंने साउथ की राजनीति में एंट्री की हो. उनसे पहले भी कई एक्‍टर इस तरह की कोशिश कर चुके हैं. 2021 के चुनावों से ठीक पहले रजनीकांत ने भी इस तरह का ऐलान किया था. हालांकि वे बाद खुद ही अपने प्‍लान से पीछे हट गए थे.

धनुष ने जन्‍मद‍िन पर लोगों से की थी अपील

एक्टर धनुष ने पिछले दिनों अपना जन्‍मद‍िन चेन्नई में मनाया था. इस दौरान उन्‍होंने लोगों को संबोधित करते हुए जन कल्‍याण की बात कही थी. उन्‍होंने लोगों से अपने आस-पास के लोगों की मदद करने और उनकी जरूरत को समझने की भी अपील की. इतना ही नहीं, इस कार्यक्रम में धनुष ने आयोजन करने वाले फैन क्लब के नए झंडे का अनावरण भी किया. इसके बाद ही उनके राजनीति में आने की अटकलें लगाई जा रही हैं.  

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्लिप

धनुष के कई वीड‍ियोज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. जिस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. लोगों ने उनकी स्पीच देखने के बाद उनका राजनीति में वेलकम भी किया. कई यूजर अलग-अलग तरीके से धनुष का राजनीति में स्वागत कर रहे हैं. ‘ऐसा लगता है कि राजनीति में आने वालों की कतार लंबी होती जा रही है. हर कोई यही सोच रहा है, अगर थलपति विजय राजनीति में आ सकते हैं, तो मैं क्यों नहीं?’

ये भी पढ़ें:अमित शाह के खिलाफ अभद्र भाषा मामले में जीरो एफआईआर, पुलिस ने शुरू की जांच

ज़रूर पढ़ें