Vistaar NEWS

10 साल की मासूम के साथ रेप फिर मर्डर…प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अफसर लगा रहे थे ठहाके, Video

coimbatore girl murder case

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंसते हुए पुलिसकर्मी

तमिलनाडु से खाकी को शर्मशार कर देने वाला एक और बड़ा मामला सामने आया है. दरअसल तमिलनाडु के कोयबंटूर में एक दस साल की बच्ची की हत्या कर दी गई, इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोरकर रख दिया. लोगों के बीच इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है वहीं जब इस मामले में पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो इसमें महिला पुलिसकर्मी समेत दो पुलिस कर्मी मौजूद रहे. ये तीनो अधिकारी रेप-हत्या जैसे संवेदनशील मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. लेकिन इनके अंदर पूरी तरह से असंवेदनशीलता नजर आई.

दरअसल तीनों पुलिस कर्मी प्रेस कॉन्फ्रेंस को दौरान ठहाके मारकर हंसते हुए नजर आ रहे थे. तमिलनाडु पुलिस के कुछ सीनियर अधिकारियों का कथित तौर पर मुस्कुराते और हंसते हुए एक वायरल वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं. जिससे सोशल मीडिया पर भारी गुस्सा फैल गया है.

लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

वायरल वीडियो को लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया एक्स पर यदुनाथ नाम के एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा- “तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक 10 साल की लड़की का रेप करके मर्डर कर दिया गया। पुलिस के इस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से पहले कुछ सीरियस पल…जैसे हंड्रेड परसेंट लिटरेसी कैंपेन…”

क्या है पूरा मामला?

दस साल की यह बच्ची अपने घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी और बाद में एक तालाब के पास उसका शव मिला था। ANI द्वारा शेयर किए गए इस क्लिप में तीन अधिकारी नजर आ रहे हैं। इनमें एक महिला अधिकारी और वेस्ट ज़ोन के आईजी भी हैं। एक संवेदनशील मामले पर मीडिया से बातचीत के दौरान मुस्कुराते और ठहाके मारकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें:ओड‍िशा में नवीन पटनायक को बड़ा झटका! देबाशीष सामंतराय ने छोड़ी पार्टी, बताई वजह

Exit mobile version